फोन बजते ही नीतीश रेड्डी ने रोका इंटरव्यू, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या हुआ?

होमखेलक्रिकेट

फोन बजते ही नीतीश रेड्डी ने रोका इंटरव्यू, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या हुआ?

Last Updated:June 14, 2026, 05:57 IST

Nitish Reddy mother call: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में जीत के बाद टीम इंडिया की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए. इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद उनका एक वीडियो क्लीप सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. दरअसल, पत्रकारों के सवालों के बीच नीतीश रेड्डी की मां का फोन आ गया था.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आया नीतीश रेड्डी की मां का फोन

नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में नीतीश कुमार रेड्डी ने टीम इंडिया के लिए दमदार गेंदबाजी की. बारिश से प्रभावित मैच में नीतीश ने 4 ओवर की गेंदबाजी में 31 रन देकर 2 विकेट हासिल किए. उनकी इस दमदार गेंदबाजी के कारण ही अफगानिस्तान की टीम रहमानउल्ला गुरबाज की शतकीय पारी के बावजूद बड़ा स्कोर नहीं बना पाई. मैच में दमदार गेंदबाजी के बाद नीतीश कुमार रेड्डी टीम इंडिया की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी आए.

इस दौरान नीतीश रेड्डी सवालों का जवाब दे ही रहे थे कि अचानक उनके फोन की घंटी बज जाती है. फोन देखते ही नीतीश रेड्डी ने इंटरव्यू को में बीच में रोक दिया. दरअसल ये फोन उनकी मां का था. नीतीश ने लाइव कैमरे में ही फोन रिसीव किया और अपनी मां को बताया कि वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में हैं पांच में मिनट में उन्हें कॉल बैक करेंगे. मां के लिए नीतीश कुमार रेड्डी के इस प्यार को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. नीतीश चाहते तो वह फोन नहीं भी उठा सकते थे, लेकिन उन्होंने सबसे पहले अपनी मां के फोन कॉल को प्राथमिकता दी.

25-25 ओवरों का खेला गया मैच

भारतीय क्रिकेट टीम ने बारिश से प्रभावित पहले वनडे मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया. मुकाबला हिमचाल प्रदेश के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. बारिश के कारण इस मैच को 25-25 ओवरों का किया गया था. मैच में अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित किए गए ओवर से एक गेंद पहले 194 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. अफगानिस्तान के लिए रहमानउल्ला गुरबाज ने दमदार बल्लेबाजी की और इतिहास रचते हुए 51 गेंद में 102 रनों की शतकीय पारी खेली. गुरबाज के अलावा अफगानिस्तान के लिए कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 27 और अजमतुल्लाह ओमरजई ने 26 रनों का योगदान दिया.

अफगानिस्तान के इस स्कोर के जवाब में टीम इंडिया ने भी जबरदस्त बैटिंग. भारत की तरफ से रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल ने तूफानी शुरुआत की. रोहित शर्मा 16 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए, जबकि शुभमन गिल ने 66 गेंद में 84 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं, केएल राहुल ने 19 गेंद में 39 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. इस तरह टीम इंडिया ने 22.5 ओवर में ही 3 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई.

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति