‘हनुमान अंश’ के कुल 12 गाने, सुनील लोधी का ‘मैंने तेरे भरोसे’ भी पीछे, ये है बड़ा हिट

Last Updated:September 16, 2026, 13:56 IST

हनुमान अंश जितनी पॉपुलर फिल्म है उतनी ही बड़ी ये ब्लॉकबस्टर भी. जिसकी कहानी से लेकर एक्टिंग तक लोगों को खूब पसंद आ रही है. ऐसे ही इसके गाने है. जिन्हें खूब प्यार दर्शक दे रहे हैं.

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर कहर जारी है. इस फिल्म ने वो कर दिखाया है जो आजतक ही कोई कर पाया था. महज 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 250 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की कहानी, एक्टिंग, प्रेजेंटेशन से लेकर गाने तक सब लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी फिल्म में कुल 12 गाने हैं. फिल्म में साधु सुशील तिवारी ने म्यूजिक दिया है. उन्होंने कई गाने लिखे और गाए भी हैं. यूं तो फिल्म के सभी गाने लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं. मगर दो-तीन गाने ऐसे हैं जो लोगों की जुबान से नहीं उतर रहे हैं.

हनुमान अंश में कुल 12 गाने हैं. आवागमन, सासा हाले, जिद पे आ गई पार्वती, मैंने तेरे ही भरोसे, जय हनुमान, राम भजन की ओर, बजरंग बांका, वैष्णन जन तो, हे खरारी, ऊं नम: शिवाय, श्री राम जय राम से लेकर हृदय में जिनके सीता राम जैसे गीत इसमें सुनाई दिए. हृदय में जिनके सीता राम तो खुद डायरेक्टर ने ही लिखा और गुनगुनाया भी है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस फिल्म के गीत मैंने तेरे ही भरोसे की खूब चर्चा हुई. ये एक पारंपरिक लोक गीत है जिसे नेत्रहीन सिंगर सुनील लोधी ने गाया. इस गाने की खूब चर्चा हुई और सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ. इस गाने को 1.7 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.

मगर हनुमान अंश का सबसे हिट गाना बना जिद पे आ गई पार्वती. इसे यूट्यूब पर 4.7 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा. इंस्टाग्राम की रील्स भी इस गाने से भरी हुई है. इस गाने को साधु तिवारी ने ही गाया है और संगीत भी दिया है. उन्होंने ही इसे क्रिएट किया है. ये हनुमान अंश का सबसे पॉपुलर और व्यूज वाला गीत भी है. जो मैंने तेरे ही भरोसे गाने को भी पीछे छोड़ता है.

इसी तरह साधु तिवारी की आवाज में आवागमन गाना भी खूब पॉपुलर हुआ. इस गाने को इतना प्यार मिला कि अभी तक इसे 1 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.

हनुमान अंश में जय हनुमान गाना भी है, जिसे 75 लाख व्यूज मिले. इस भक्ति गीत को Shreyas Dharmadhikari ने गाया तो गाने के बोल इन्होंने ऋषि पाठक के साथ मिलकर लिखे. गाने में म्यूजिक भी श्रेयस ने ही दिया है.

हनुमान अंश का एक गाना है हृदय में जिनके सीताराम, इसे खुद फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने गाया है और कंपोज भी किया है. इतना ही नहीं उन्होंने ही इसे लिखा है. इस गाने को यूट्यूब पर 26 लाख से अधिक व्यूज मिले हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

September 16, 2026, 13:56 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति