वैभव के साथ नाइंसाफी? 132 रन बनाकर भी नहीं बने POTM, इस खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

होमखेलक्रिकेट

वैभव के साथ नाइंसाफी? 132 रन बनाकर भी नहीं बने POTM, इस खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

Last Updated:September 01, 2026, 21:50 IST

vaibhav sooryavanshi duleep trophy semi final: दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से दमदार खेल दिखाते हुए ईस्ट जोन को फाइनल का टिकट दिलाने में योगदान दिया. वैभव ने दोनों पारियों में 92 और 40 रन के साथ कुल 132 रन बनाए. हालांकि, 15 वर्षीय इस बल्लेबाज को प्लेयर ऑफ द मैच नहीं चुना गया. यह अवॉर्ड उनसे 17 साल बड़े तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को मिला, जिन्होंने मैच में कुल 7 विकेट लिए. मुकेश ने दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी की, जिससे सेंट्रल जोन की टीम 158 रन पर ढेर हो गई और ईस्ट जोन ने लक्ष्य हासिल कर लिया.

वैभव सूर्यवंशी नहीं, प्लेयर ऑफ द मैच बने मुकेश कुमार.

नई दिल्ली. दलीप ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन ने सेंट्रल जोन को हराकर फाइनल में जगह बना ली. उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी ने टीम इस जीत में अहम भूमिका निभाई. बेंगलुरु में खेले गए इस सेमीफाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने पहली पारी में उन्होंने महज 81 गेंदों पर 92 रन ठोके. उनकी पारी में 7 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. इसके बाद 159 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में भी वैभव ने 43 गेंदों पर 40 रन की तेज पारी खेली. यानी मैच में उनके बल्ले से कुल 132 रन निकले. उनकी इस पारी ने टीम को तेज शुरुआत दी और ईस्ट जोन को लक्ष्य की तरफ तेजी से बढ़ने में मदद की. हालांकि, प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड वैभव से 17 साल बड़े खिलाड़ी के हाथ लगा. दरअसल, तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को इस अवॉर्ड के काबिल समझा गया.

फैंस यह सोच रहे होंगे वैभव सूर्यवंशी के साथ नाइंसाफी हुई है, लेकिन ऐसा नहीं है. मुकेश कुमार ने दूसरी पारी में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए सेंट्रल जोन के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस करके उनको बड़ा स्कोर बनाने से रोका, जिससे ईस्ट जोन को 159 रन का आसान लक्ष्य मिला. मुकेश कुमार ने दूसरी पारी में चार बल्लेबाजों को आउट किया. सिर्फ दूसरी ही नहीं, 32 वर्षीय भारतीय पेसर ने पहली पारी में भी तीन विकेट चटकाए थे. कुल मिलाकर उन्होंने मैच में 7 विकेट चटकाए और दूसरी पारी में उनके मैच विनिंग प्रदर्शन की वजह से मुकेश को प्लेयर ऑफ द मैच का उचित विजेता चुना गया.

वैभव ने दिखाया बड़े मैचों के हैं खिलाड़ी
वैभव सूर्यवंशी की खासियत सिर्फ तेजी से रन बनाना नहीं, बल्कि बड़े मुकाबलों में प्रदर्शन करना भी बनती जा रही है. दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल से पहले भी उन्होंने कई नॉकआउट मुकाबलों में अपनी छाप छोड़ी है. 2024 अंडर-19 एशिया कप सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 67 रन, 2025 एसीसी राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ 38 रन, 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ 68 रन, 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 175 रन, आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 97 रन, आईपीएल 2026 क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 96 रन, दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ 92 और 40 रन बनाकर वैभव ने खुद को बड़ा मैचों का खिलाड़ी साबित किया है. अपने 10 नॉकआउट मैच में उन्होंने 717 रन 65 से ज्यादा की औसत से बनाए हैं. अब उनकी नजरें दलीप ट्रॉफी फाइनल में बड़ी पारी खेलकर ईस्ट जोन को चैंपियन बनाने पर होंगी.

ईस्ट जोन ने चार विकेट से जीता सेमीफाइनल
सेंट्रल जोन ने पहली पारी में 266 रन बनाए थे, जिसमें रिंकू सिंह ने 60 रन की अहम पारी खेली. जवाब में ईस्ट जोन ने भी 266 रन बनाए और इसमें वैभव सूर्यवंशी के 92 रन सबसे अहम रहे. दूसरी पारी में सेंट्रल जोन 158 रन पर सिमट गया. मुकेश कुमार ने चार और शमी ने तीन विकेट लिए. ईस्ट जोन को 159 रन का लक्ष्य मिला, जिसे उसने 39.3 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. कप्तान ईशान किशन 39 रन बनाकर नाबाद रहे. वैभव ने 92 रन की विस्फोटक पारी के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. वह दलीप ट्रॉफी के इतिहास में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए.

About the Author

Shivam Upadhyay

परिचय शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 01, 2026, 21:50 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति