‘कॉफी विद करण’ के अगले मेहमान होंगे समय रैना? 1 पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

Last Updated:November 14, 2026, 11:02 IST

Koffee with Karan: कॉफी विद करण इन दिनों सुर्खियों में है. हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने शो पर शिरकत की थी. दोनों जल्द ही दोबारा पेरेंट्स बनने जा रहे हैं. कॉफी विद करण पर कियारा और सिद्धार्थ के बीच की शानदार केमिस्ट्री दिखी थी. अब समय रैना ने अपने लेटेस्ट पोस्ट से हलचल मचा दी है. उनके लेटेस्ट पोस्ट को देखते हुए लगता है कि वो केजो के शो पर शिरकत कर सकते हैं.

समय रैना ने करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ का पोस्ट शेयर किया.

नई दिल्ली.  समय रैना इस साल अपने शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ की वजह से चर्चा में बने हुए थे. उनके शो को काफी पसंद किया गया. समय रैना अपने रिलेशनशिप की खबरों की वजह भी सुर्खियों में रहे. समय रैना का नाम ‘12वीं फेल’ फेम एक्ट्रेस मेधा शंकर के साथ जुड़ रहा है. सोशल मीडिया पर दोनों के रिलेशनशिप की अटकलें लग रही हैं. इस बीच अब समय रैना ने सोशल मीडिया पर एक और पोस्ट शेयर कर हलचल मचा दी है. कॉमेडियन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर करण जौहर के चैट शो क़ॉफी विद करण का पोस्टर शेयर किया है जिसके बाद अटकलें लग रही हैं कि शायद वो इस चैट शो पर शिरकत कर सकते हैं.

समय रैना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया ‘कॉफी विद करण 9’ 14 अक्टूबर. अब अटकलें लग रही हैं कि कॉमेडियन शो पर शिरकत कर सकते हैं. हालांकि समय रैना ने पोस्ट डालकर बस सस्पेंस बढ़ा दिया है और उन्होंने कोई अपडेट नहीं दी. अब अगर समय रैना करण जौहर के शो पर शिरकत करते हैं तो ये फैंस के लिए वाकई काफी दिलचस्प होगा.

समय रैना ने शेयर किया पोस्ट

समय रैना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम maisamayhoon)

करण जौहर ने हाल ही में ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ को दिए एक इंटरव्यू में शो के इस सीजन के गेस्ट और उन्हें चुनने के पीछे की वजहों पर बात की थी. इस दौरान उन्होंने समय रैना, कॉमेडियन तन्मय भट्ट और फराह खान के साथ एक एपिसोड का जिक्र भी किया था. करण जौहर ने पिछले सीजन में इंफ्लुएंसर्स के लिए खास एपिसोड रखा था.

‘कॉफी विद करण’ के कुछ एपिसोड्स रहे बेहद पॉपुलर

करण जौहर का पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण इस सीजन के साथ समाप्त होने जा रहा है. य़े शो का आखिरी सीजन है. अब तक सलमान खान-करिश्मा कपूर, जाह्नवी कपूर-वरुण धवन, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, सैफ अली खान और करीना कपूर, कियारा आडवाणी- सिद्धार्थ मल्होत्रा शिरकत कर चुके हैं.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का एपिसोड अबतक का सबसे पॉपुलर एपिसोड रहा है. रश्मिका और विजय को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया. वहीं सैफ-करीना और सिद्धार्थ-कियारा की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गय़ा. इनकी पॉपुलैरिटी के काफी चर्चे हो रहे हैं.

About the Author

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

November 14, 2026, 11:02 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति