Last Updated:November 14, 2026, 11:28 IST
दिवंगत पंजाबी सुपरस्टार सिंगर सिद्धू मूसेवाला के गाने फैंटम पर विवाद छिड़ गया है. सिंगर के परिवार का कहना है कि उनका ये गाना बिना अनुमति के रिलीज किया जा रहा है. सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर लीगल एक्शन की चेतावनी दी. परिवार ने बाकी लेबल को कहा कि बिना परिवार की परमिशन के सिंगर का कोई गाना रिलीज नहीं होना चाहिए.
दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के गाने फैंटम पर विवाद हो रहा है. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली. दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के गाने फैंटम पर विवाद छिड़ गया है. पंजाबी सिंगर के पेरेंट्स ने उनके इस गाने की रिलीज पर रोक लगाने की अपील की है. दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पेरेंट्स ने म्यूजिक कंपनी सागा पर आरोप लगाया है कि वो बिना किसी अनुमति के गाना फैंटम रिलीज कर रहे हैं. सिंगर के पेरेंट्स बलकौर सिंह और माता चरण कौर ने म्यूजिक कंपनी द्वारा गाना रिलीज किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.
सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने गुरुवार को एक बयान जारी कर इस पूरे मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने साफ कहा कि ‘फैंटम’ को रिलीज करने के लिए सागा म्यूजिक ने परिवार से किसी तरह की मंजूरी नहीं ली थी. परिवार के मुताबिक, उन्होंने लेबल से रिक्वेस्ट की थी कि जब तक इस मामले पर बातचीत नहीं हो जाती, तब तक गाने को रिलीज न किया जाए. इसके बावजूद कंपनी ने उनकी आपत्ति को नजरअंदाज करते हुए ट्रैक जारी कर दिया.
सिद्धू मूसेवाला के पेरेंट्स ने दी चेतावनी
अपने बयान में सिद्धू मूसेवाला के पेरेंट्स बलकौर सिंह और चरण कौर ने कहा, ‘सिद्धू मूसेवाला का गाना ‘फैंटम’ सागा म्यूजिक हमारी अनुमति या आधिकारिक मंजूरी के बिना रिलीज कर रहा है. हमने कंपनी से रिलीज रोकने और किसी समाधान पर चर्चा करने की रिक्वेस्ट की थी, लेकिन इसके बावजूद सागा म्यूजिक ने हमारी ओर से बिना किसी लीगल अनुमति के गाना रिलीज कर दिया’.
जारी किया स्टेटमेंट
सिद्धू मूसेवाला के पेरेंट्स ने लीगल एक्शन की चेतावनी दी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम sardarbalkaursidhu)
दिवंगत सिंगर के पेरेंट्स ने अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा कि वो सिद्धू मूसेवाला की विरासत और अधिकारों की रक्षा के लिए हम उचित कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं. बलकौर सिंह और चरण कौर ने अपने इस पोस्ट पर कमेंट्स ऑफ कर रखे हैं.
सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने सिर्फ सागा म्यूजिक ही नहीं, बल्कि उन सभी कलाकारों, निर्माताओं और म्यूजिक कंपनियों को भी मेसेज दिया है, जो भविष्य में सिंगर के गानों को रिलीज करने की प्लान बना सकते हैं. उन्होंने अपील की है कि सिद्धू के किसी भी गाने की घोषणा या रिलीज से पहले परिवार से कॉन्टैक्ट किया जाए और अनुमति ली जाए.
About the Author
Pranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
November 14, 2026, 11:28 IST










