सूर्यकुमार की टीम में होगी वापसी, बन सकते हैं कप्तान, जल्द हो सकता है ऐलान
Last Updated:September 01, 2026, 23:00 IST
suryakumar yadav mumbai white ball captaincy: मुंबई क्रिकेट संघ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘सफेद गेंद की कप्तानी के लिए हमारे पास श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव, दोनों विकल्प हैं, लेकिन यह उनकी उपलब्धता पर निर्भर करेगा.’ अय्यर ने इससे पहले भारतीय टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव से संभाली है.
सूर्यकुमार यादव मुंबई की व्हाइट बॉल टीम के कप्तान बन सकते हैं.
नई दिल्ली. टीम इंडिया से बाहर चल रहे सूर्यकुमार यादव की घरेलू क्रिकेट में वापसी करते हुए मुंबई की कप्तानी संभालते नजर आ सकते हैं. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन आगामी व्हाइट-बॉल सीजन के लिए उन्हें टीम की कमान सौंपने पर विचार कर रहा है. हालांकि, इस रेस में मौजूदा भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर भी मजबूत दावेदार हैं. एमसीए के सामने अब फैसला दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धता को देखते हुए किया जाना है. इसी साल हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की अगुआई करते हुए सूर्या ने भारत को खिताबी जीत दिलाई थी. हालांकि, इसके बाद भारत की अगली टी20 सीरीज से पहले सेलेक्टर्स ने उन्हें कप्तानी से हटाते हुए टीम से भी बाहर कर दिया.
कप्तानी के लिए सूर्यकुमार और अय्यर में टक्कर
मुंबई क्रिकेट में व्हाइट-बॉल कप्तानी को लेकर इस बार मुकाबला दिलचस्प है. एमसीएके पास दो ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कप्तानी का अनुभव रखते हैं. सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए कप्तानी करते हुए 42 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में जीते दर्ज की है. उनकी कप्तानी में भारत ने लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप भी अपने नाम किया था. वहीं, श्रेयस अय्यर भी मुंबई को घरेलू क्रिकेट में ट्रॉफी दिला चुके हैं. ऐसे में एमसीए दोनों विकल्पों को खुला रखकर चल रहा है.
श्रेयस अय्यर का दावा भी मजबूत
फिलहाल श्रेयस अय्यर का दावा थोड़ा मजबूत नजर आता है. जून में उन्हें भारत का नया टी20 इंटरनेशनल कप्तान बनाया गया था. उन्होंने सूर्यकुमार यादव की जगह यह जिम्मेदारी संभाली. खास बात यह है कि अय्यर ने दिसंबर 2023 के बाद कोई टी20 इंटरनेशनल नहीं खेला था, इसके बावजूद उन्हें भारत की टी20 टीम की कप्तानी सौंपी गई. मुंबई के लिए अय्यर की कप्तानी का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है. उन्होंने 2024-25 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की अगुआई की और फाइनल में मध्य प्रदेश को हराकर टीम को खिताब दिलाया. यह इस टूर्नामेंट में मुंबई का दूसरा खिताब था.
MCA ने साफ किया- दोनों विकल्प खुले
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन दोनों खिलाड़ियों को कप्तानी के विकल्प के तौर पर देख रहा है. MCA के एक वरिष्ठ अधिकारी ने PTI से कहा, ‘हमारे पास व्हाइट-बॉल कप्तानी के लिए श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव दोनों विकल्प हैं, लेकिन यह उनकी उपलब्धता पर निर्भर करेगा.’ यानी फिलहाल एमसीए ने किसी एक नाम पर अंतिम मुहर नहीं लगाई है, लेकिन इसे लेकर जल्द फैसला लिया जा सकता है.
श्रेयस अय्यर इस समय भारत की टी20 टीम के कप्तान हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव राष्ट्रीय टीम में वापसी का रास्ता तलाश रहे हैं. ऐसे में मुंबई को अपने घरेलू कार्यक्रम की योजना दोनों खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल के हिसाब से बनानी पड़ सकती है. अगर सूर्यकुमार यादव मुंबई की कप्तानी संभालते हैं तो यह उनके लिए घरेलू क्रिकेट में एक अहम वापसी होगी. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कप्तानी का लंबा अनुभव उनके पक्ष में जाता है और मुंबई क्रिकेट में उनकी पहचान भी उन्हें स्वाभाविक दावेदार बनाती है. वहीं, अगर अय्यर उपलब्ध रहते हैं और भारत की टी20 जिम्मेदारियों के बीच घरेलू क्रिकेट के लिए समय निकाल पाते हैं, तो उनका दावा भी बेहद मजबूत रहेगा.
About the Author
परिचय शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
September 01, 2026, 23:00 IST










