Last Updated:November 14, 2026, 10:30 IST
Chhath: तमन्ना भाटिया ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर फैंस को छठ की शुभकामनाएं दी हैं. एक्ट्रेस ने अपने वीडियो में बताया कि वो 15 नवंबर को जुहू बीच पर छठ मनाएंगी. एक्ट्रेस इस बार फैंस के साथ इस पर्व को सेलिब्रेट करने वाली हैं.
तमन्ना भाटिया ने छठ की शुभकामनाएं दी हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम tamannaahspeaks)
नई दिल्ली. तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘द वन’ छठ के इर्द-गिर्द बनाई गई थी. इस फिल्म में छठ महापर्व पर एक गाना भी था. ‘द वन’ के छठ गीत को काफी पसंद किया गया. यूपी, बिहार में तमन्ना और सिद्धार्थ के छठ गीतों को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला. अब तमन्ना ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर ऐलान किया कि वो छठ मनाने वाली हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि वो इस बार फैंस के साथ महापर्व छठ मनाएंगी.
तमन्ना भाटिया ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर फैंस को ये गुड न्यूज दी. वो बताती हैं कि 15 नवंबर को वो मुंबई में छठ मनाने वाली हैं. तमन्ना ने कहा कि वो कल 15 नवंबर को जुहू बीच पर 8-9 बजे के बीच, होटल पाम ग्रोव के पास छठ मनाएंगी. यहां देखें एक्ट्रेस का वीडियो
तमन्ना भाटिया ने फैंस को दी छठ की शुभकामनाएं
तमन्ना के इस वीडियो पर फैंस ने ढेर सारा प्यार लुटाया है. लोगों ने एक्ट्रेस को छठ की शुभकामनाएं दी हैं. लोगों ने तमन्ना पर प्यार लुटाया है. तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ फॉरेस्ट’ ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की.
फिल्म में छठ गीत ने कमाल कर दिखाया. श्रद्धा से भरी फिल्म के गाने ने हर तरफ धूम मचा दी. कम बजट में बनी फिल्म में पहली बार छठ को इतने बड़े लेवल पर दिखाया गया. पहली बार छठ महापर्व को बॉलीवुड में इतनी बड़ी जगह मिली. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ करीबन 80 करोड़ की लागत से बनी थी.
ट्रे़ड एनालिस्ट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर 91.49 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म ने 41 दिनों में 91.49 करोड़ का बिजनेस किया था.
About the Author
Pranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
November 14, 2026, 10:29 IST










