धान की कटाई में गीले खेत नहीं बनेंगे मुसीबत, ट्रैक्ड कंबाइन हार्वेस्टर से आसान होगा काम

होमताजा खबरकृषि

धान की कटाई में गीले खेत नहीं बनेंगे मुसीबत, कमाल का है ये हार्वेस्टर

Last Updated:October 19, 2026, 13:43 IST

Agriculture News: धान की कटाई के समय खेत में पानी या ज्यादा नमी होने से किसानों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में भारी पहियों वाला हार्वेस्टर मिट्टी में धंस सकता है, जिससे खेत में गहरे गड्ढे बन जाते हैं और अगली फसल की तैयारी में खर्च बढ़ जाता है. इस समस्या से बचने के लिए ट्रैक्ड कंबाइन हार्वेस्टर यानी चैन वाले हार्वेस्टर का इस्तेमाल किया जा सकता है. प्रगतिशील किसान रनजोद सिंह के मुताबिक, इसकी चौड़ी चैन मशीन का वजन जमीन पर फैलाती है, जिससे गीले खेत में भी कटाई करना आसान होता है. जानिए, यह मशीन किसानों का समय और खर्च कैसे बचा सकती है.

शाहजहांपुर: धान की कटाई के समय अगर खेत में नमी या पानी हो तो आम हार्वेस्टर चलाना बेहद मुश्किल हो जाता है. भारी पहियों की वजह से मशीन मिट्टी में धंस जाती है और खेत में गहरे गड्ढे बन जाते हैं. इससे खेत की मिट्टी खराब होती है और किसान को काफी नुकसान उठाना पड़ता है. इस परेशानी का सबसे बेहतरीन समाधान ट्रैक्ड कंबाइन हार्वेस्टर यानी चैन वाला हार्वेस्टर है. सेना के टैंक की तरह चलने वाली यह कटाई मशीन गीली और दलदली मिट्टी में भी बिना फंसे बहुत आसानी से काम करती है. इससे फसल की कटाई बिना किसी रुकावट के पूरी हो जाती है और खेत भी बिल्कुल सुरक्षित रहता है.

प्रगतिशील युवा किसान रनजोद सिंह ने बताया कि गीले खेतों में साधारण हार्वेस्टर से कटाई करना मुश्किल काम है. जब मशीन के भारी पहिये गीली जमीन पर चलते हैं तो मिट्टी दब जाती है और गहरे गड्ढे बन जाते हैं. इससे अगली फसल बोने से पहले खेत तैयार करने में बहुत समय और पैसा बर्बाद होता है. ट्रैक्ड कंबाइन हार्वेस्टर में पहियों की जगह रबर की चौड़ी चैन लगी होती है. यह चैन पूरी मशीन के वजन को जमीन पर बराबर फैला देती है. इससे मिट्टी पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता और किसान बिना किसी झंझट के समय पर कटाई कर पाते हैं.

पारंपरिक हार्वेस्टर से नुकसान

धान की कटाई के दौरान खेत गीला होने पर पारंपरिक पहियों वाले हार्वेस्टर का इस्तेमाल काफी नुकसानदायक साबित होता है. जब भारी मशीन गीली मिट्टी पर चलती है तो उसके पहिये अंदर धंस जाते हैं. इससे खेत में गहरे-गहरे गड्ढे बन जाते हैं. खेत की ऊपरी उपजाऊ मिट्टी खराब हो जाती है और जमीन ऊबड़ खाबड़ हो जाती है. ऐसे खेत में बाद में कोई भी काम करना किसान के लिए बहुत मुश्किल और खर्चीला काम बन जाता है.

जुताई और डीजल का खर्च

खेत में गड्ढे बन जाने की सबसे बड़ी मार अगली फसल की तैयारी पर पड़ती है. जब किसान गेहूं या अन्य फसल के लिए खेत की जुताई करता है तो ट्रैक्टर को बहुत ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है. गहरे गड्ढों को समतल करने में ट्रैक्टर को बार-बार चलाना पड़ता है जिससे डीजल की भारी खपत होती है. इससे किसान का बजट बिगड़ जाता है और मेहनत भी कई गुना बढ़ जाती है. इसलिए गीले खेत में साधारण मशीन से बचना चाहिए.

ट्रैक्ड हार्वेस्टर की खासियत

ट्रैक्ड कंबाइन हार्वेस्टर को खास तौर पर दलदली और अत्यधिक नमी वाले खेतों के लिए तैयार किया गया है. इसमें लोहे या रबर की मजबूत चैन लगी होती है जो टैंक की तरह काम करती है. यह चैन जमीन के ज्यादा हिस्से को छूती है जिससे मशीन का वजन एक ही जगह पर नहीं पड़ता है. इस वजह से मशीन गीली मिट्टी में भी बिना अटके बहुत तेजी से आगे बढ़ती है. यह तकनीक किसानों का काम काफी आसान बना देती है.

किसानों के लिए बड़ा फायदा

चैन वाले हार्वेस्टर का इस्तेमाल करने से किसानों को दोहरा लाभ मिलता है. एक तरफ जहां गीले खेत में भी धान की कटाई सही समय पर पूरी हो जाती है वहीं दूसरी तरफ खेत की मिट्टी को कोई नुकसान नहीं पहुंचता. खेत समतल रहने के कारण अगली फसल के लिए जुताई करना बहुत आसान होता है. इससे समय की बचत होती है और डीजल का खर्च भी कम आता है. आज के समय में यह मशीन किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है.

About the Author

Seema Nath

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…

और पढ़ेंLocation :

Shahjahanpur,Uttar Pradesh

First Published :

October 19, 2026, 13:43 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति