Last Updated:November 14, 2026, 10:39 IST
त्योहारों के मौके पर फिल्मी सितारे भी अपने अंदाज में लोगों को बधाई देते हैं. छठ पूजा के अवसर पर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी फैंस को शुभकामनाएं दीं. इस खास मौके पर उन्हें अपनी फिल्म ‘द वन’ की याद आ गई, जिसमें छठ पूजा और उससे जुड़ी परंपराओं को अहम जगह दी गई है. सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया और बताया कि इस फिल्म में काम करने के दौरान उन्हें भारतीय लोककथाओं, आस्था और परंपराओं को करीब से समझने का मौका मिला.
ख़बरें फटाफट
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर फैंस को छठ की बधाई दी है.
नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने छठ पूजा के पावन अवसर पर अपनी फिल्म ‘द वन’ से जुड़ी यादें शेयर की हैं. सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ कहानियां कैमरे बंद होने के बाद भी लंबे समय तक दिल में बसी रहती हैं. उन्होंने बताया कि हमारी संस्कृति और लोककथाओं पर आधारित इस फिल्म में काम करने से उन्हें यह समझने का मौका मिला कि आस्था कैसे पीढ़ियों को जोड़ती है. सिद्धार्थ ने खुशी जताई कि हिंदी सिनेमा में पहली बार छठ पूजा की परंपराओं को इतने बड़े पैमाने पर दिखाया गया है, जिससे देशभर के दर्शक गहराई से जुड़ रहे हैं.
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि कुछ कहानियां कैमरे बंद होने के बाद भी लंबे समय तक आपके दिल में बसी रहती हैं. फिल्म ‘द वन’ उनमें से एक है. उन्होंने कहा कि हमारी लोककथाओं और संस्कृति से गहराई से जुड़ी इस फिल्म में काम करने से उन्हें यह समझने का मौका मिला कि आस्था और सांस्कृतिक परंपराएं कैसे पीढ़ियों को आपस में जोड़ती हैं.
हिंदी सिनेमा में पहली बार छठ पूजा की झलक
एक्टर ने आगे लिखा, ‘देशभर के लोगों ने छठ पूजा को जिस तरह पसंद किया और फिल्म में दिखाई गई परंपराओं से जुड़े, वह देखकर उन्हें बहुत अच्छा लगा’. सिद्धार्थ ने कहा कि हिंदी फिल्मों में पहली बार छठ पूजा और उससे जुड़ी आस्था को इतने करीब से दिखाना उनके लिए खास अनुभव रहा. इसके साथ ही उन्होंने सभी को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं.
सिद्धार्थ मल्होत्रा का पोस्ट.
तमन्ना भाटिया ने भी साझा किए थे अनुभव
इससे पहले फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने भी ‘छठी मईया’ के गाने की शूटिंग और अपनी तैयारियों के बारे में बात की थी. उन्होंने बताया था कि शूटिंग से पहले उन्होंने बिहार और पटना में इस अनुष्ठान के महत्व को गहराई से समझा था और छठी मईया के साथ उनका एक आत्मिक जुड़ाव महसूस हुआ था.
कब रिलीज हुई थी ‘द वन’?
‘द वन’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्देशन दीपक मिश्रा ने किया है, जबकि इसकी कहानी अरुणाभ कुमार ने लिखी है. फिल्म में मनु आनंद ने सिनेमैटोग्राफी और विजुअल डायरेक्शन की जिम्मेदारी संभाली है. शोभा कपूर, एकता कपूर, अरुणाभ कुमार और नीरज कोठारी ने इसे प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी में भारतीय लोककथाओं, आस्था और छठ पूजा से जुड़ी परंपराओं को अहम जगह दी गई है.
About the Author
15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…
और पढ़ेंLocation :
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
First Published :
November 14, 2026, 10:39 IST










