Last Updated:August 26, 2026, 07:50 IST
Aaj Ka Mesh Rashifal 26 August 2026 : मेष राशि के लिए आज शुभ अंक एक और भाग्यांक 9 होगा. शुभ समय 12:00 से 1:30 बजे तक रहेगा. मेष राशि में आज बुधादित्य योग बनेगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज परिवार और व्यापार से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं. अनावश्यक खर्च से बचें. उत्तर दिशा की यात्रा न करें. अविवाहित लोगों की किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. रिश्तों में स्पष्ट संवाद जरूरी है.
Aaj Ka Mesh Rashifal 26 August 2026 (मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज बुधादित्य योग बनेगा. यह योग बुद्धि, निर्णय क्षमता और करियर के लिए खास माना जाता है. कारोबार के लिहाज से भी आज का दिन बेहद लाभकारी है. वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. काम में प्रगति होगी. आज ऋतु वर्षा है. मास श्रावण है. तिथि शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है. नक्षत्र श्रवण है. करण तैतिल और गर रहेगा. योग सौभाग्य है. सूर्योदय 5:55 बजे और सूर्यास्त 6:50 बजे होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:57 बजे से दोपहर 12:49 बजे तक रहेगा. अशुभ समय राहुकाल दोपहर 12:23 बजे से 2:00 बजे तक रहेगा. दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेगा. इस दिशा की यात्रा करने से बचें. आज श्रावण शुक्ल त्रयोदशी होने से प्रदोष व्रत का भी विशेष फल मिल सकता है. भगवान शिव की पूजा करें.
विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि वालों के लिए दिन काफी सकारात्मक रहेगा. चंद्रमा धनु राशि के मूल नक्षत्र में रहेंगे. मेष राशि में आज नवम भाव में होने के कारण भाग्य, धर्म, यात्रा, उच्च शिक्षा में सहयोग मिलेगा. भाग्य आपके मामलों में प्रगति के संकेत दे रहा है. सूर्य सिंह राशि में रहेगा और बुध भी सिंह राशि में होने से आत्मविश्वास, नेतृत्व और आपकी बात प्रभावी ढंग से रखने की क्षमता बढ़ जाएगी. आज परिवार और व्यापार से जुड़े मामलों में भी अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं.
बना रहेगा उत्साह
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि नौकरी और करियर में आज उत्साह बना रहेगा. अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. व्यापारियों के लिए नए ग्राहक और कमाई के रास्ते खुल सकते हैं. कोई महत्वपूर्ण योजना आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा. आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा. आय बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. पुराने भुगतान की प्राप्ति संभव है, फिर भी अनावश्यक खर्च और जल्दबाजी वाले निवेश से बचें. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा. अविवाहित लोगों की किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. रिश्तों में स्पष्ट संवाद जरूरी है. परिवार में सुख-शांति रहेगी. माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा. परिवार के साथ धार्मिक यात्रा या पूजन की योजना बन सकती है. स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा. हालांकि, यात्रा या अधिक व्यस्तता के कारण थकान हो सकती है.
आज के उपाय
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज भाग्य आपके साथ 88 प्रतिशत रहेगा. शुभ अंक एक और भाग्यांक 9 होगा. शुभ रंग लाल और पीला है. शुभ दिशा उत्तर और पूर्व रहेगी. शुभ समय 12:00 बजे से 1:30 बजे तक रहेगा. आज भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें. भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें. संभव हो तो सात्विक आहारों का सेवन करें. जरूरतंदों को भोजन और अनाज दान करें. इससे आपका पूरा दिन शुभ रहेगा.
About the Author
प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
और पढ़ेंLocation :
Mirzapur-cum-Vindhyachal,Mirzapur,Uttar Pradesh
First Published :
August 25, 2026, 23:59 IST










