Last Updated:September 16, 2026, 14:07 IST
‘उतरन’ की तपस्या बनकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली एक्ट्रेस रश्मि देसाई एक बार फिर छोटे पर्दे पर अपनी अदाकारी का जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं. इस दौरान एक्ट्रेस की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए. तलाक के बाद एक्ट्रेस का बुरा हाल हो गया था. वो पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी में कई चैलेंजेस से जूझ रही थीं. 8 सालों तक टीवी की दुनिया से दूरी बनाने के बाद अब रश्मि देसाई पर्दे पर लौटने के लिए तैयार हैं. अब वो स्टारप्लस के सीरियल ‘सयोनी’ में नजर आएंगी.
नई दिल्ली. रश्मि देसाई पर्दे से 8 साल तक दूर थीं. ‘उतरन’ फेम एक्ट्रेस करीब 8 साल तक फिक्शन टीवी से दूरी बनाए रखने के बाद रश्मि अब नए शो ‘सयोनी’ के साथ वापसी कर रही हैं. इस सीरियल में वह माया नाम का किरदार निभाती नजर आएंगी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम imrashamidesai)
एक्ट्रेस रश्मि देसाई का कहना है कि उन्होंने यह प्रोजेक्ट सिर्फ स्क्रीन पर लौटने के लिए नहीं, बल्कि कहानी और किरदार से जुड़ाव महसूस होने के बाद चुना है.रश्मि देसाई ने टीवी इंडस्ट्री में लंबा सफर तय किया है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम imrashamidesai)
रश्मि देसाई ने कलर्स के लोकप्रिय शो ‘उतरन’ से घर-घर में पहचान हासिल की थी. इस सीरियल में उन्होंने तपस्या का रोल अदा किया था. इस भूमिका ने उन्हें टेलीविजन की चर्चित अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल कर दिया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम imrashamidesai)
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसके बाद रश्मि ने कई फिक्शन और रियलिटी शोज में काम किया, लेकिन पिछले कुछ सालों से वह टीवी के डेली सोप्स से दूर थीं. इस ब्रेक के दौरान रश्मि को कई सीरियल्स के ऑफर मिले, मगर वह हर कहानी के साथ खुद को जोड़ नहीं पाईं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम imrashamidesai)
रश्मि देसाई ने बताया कि इस दौरान उन्हें पर्दे पर कमबैक के लिए कई सीरियल्स के ऑफर मिले थे, लेकिन उन्हें किसी की भी कहानी दमदार नहीं लगी और उन्होंने पर्दे से दूरी बना ली. इसी वजह से उन्होंने जल्दबाजी में किसी भी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के बजाय सही कहानी और मजबूत किरदार का इंतजार किया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम imrashamidesai)
अब ‘सयोनी’ उन्हें वह मौका देता नजर आ रहा है, जिसकी उन्हें लंबे समय से तलाश थी. अपने कमबैक को लेकर रश्मि ने कहा कि उनके लिए लगातार स्क्रीन पर दिखाई देना सबसे जरूरी नहीं है. वह ऐसा काम करना चाहती थीं, जिसके पीछे कोई वजह हो और जिसे दर्शक लंबे समय तक याद रखें. (फोटो साभार इंस्टाग्राम imrashamidesai)
एक्ट्रेस रश्मि देसाई के मुताबिक, एक कलाकार के लिए कहानी और किरदार की मजबूती ज्यादा मायने रखती है. इसी सोच के चलते उन्होंने कई ऑफर्स को ठुकराया और सही प्रोजेक्ट का इंतजार किया. ‘सयोनी’ में अपने किरदार माया के बारे में बात करते हुए रश्मि ने बताया कि माया उनके लिए महज एक काल्पनिक भूमिका नहीं है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम imrashamidesai)
रश्मि देसाई कहती हैं कि ये एक प्रैक्टिकल, जमीन से जुड़ा और वास्तविकता के करीब रहने वाला किरदार है. कहानी सुनने के बाद उन्हें इसमें वही जुड़ाव महसूस हुआ, जिसकी वह इतने समय से तलाश कर रही थीं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम imrashamidesai)
रश्मि ने यह भी साफ किया कि वह टीवी पर सिर्फ कमबैक करने के लिए नहीं लौट रही हैं, बल्कि एक मकसद के साथ वापसी कर रही हैं. उनका मानना है कि कलाकार को ऐसा काम करना चाहिए, जिसके लिए उसे याद किया जाए. उनका मानना है कि वो सिर्फ काम करने के खातिर शोज नहीं करना चाहती हैं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम imrashamidesai)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
September 16, 2026, 14:07 IST











