निक जोनस ने शेयर की प्रपोज करने की तस्वीर, प्रियंका चोपड़ा ने किया रिएक्ट

Last Updated:July 20, 2026, 10:48 IST

अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज करने के बेहद खूबसूरत और खास लम्हे को याद करते हुए एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है. इस रोमांटिक फोटो के साथ निक ने कैप्शन में बताया कि प्रियंका ने 8 साल पहले उनसे शादी करने के लिए हामी भरी थी. इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देने में प्रियंका चोपड़ा भी पीछे नहीं रहीं और उन्होंने पति का आभार जताया. दोनों का यह रोमांटिक अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

ख़बरें फटाफट

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर हुई वायरल.

नई दिल्ली. बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी धाक जमाने वाली प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनस की जोड़ी फैंस की ऑल-टाइम फेवरेट है. दोनों अक्सर एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करते नजर आते हैं. हाल ही में निक ने प्रियंका को शादी के लिए प्रपोज करने के 8 साल पूरे होने पर अपनी इस खास और खूबसूरत याद को फैंस के साथ शेयर किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इस स्पेशल दिन को याद करते हुए एक थ्रोबैक रोमांटिक पोस्ट शेयर की, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है.

निक जोनस ने रविवार रात अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रपोजल नाइट की एक थ्रोबैक सेल्फी साझा की है. तस्वीर में निक कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि प्रियंका अपने चेहरे का कुछ हिस्सा हाथ से छिपाते हुए अपनी चमकदार सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं.

निक जोनस के पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने किया रिएक्ट

तस्वीर के साथ निक जोनस ने कैप्शन में लिखा, ‘8 सालों पहले उसने हां कहा था.’ साथ में रिंग का इमोजी भी लगाया. निक इस प्यार भरे पोस्ट को रीशेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘मुझे बहुत खुशी है कि आपने यह पूछा.’ कपल के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

साल 2018 में निक जोनस-प्रियंका चोपड़ा हुई शादी

निक जोनस ने 19 जुलाई 2018 को प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज किया था. इसके लिए उन्होंने लंदन में टिफनी एंड कंपनी का पूरा स्टोर बंद कराकर उनके लिए परफेक्ट इंगेजमेंट रिंग चुनी थी. इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया और दिसंबर 2018 में जोधपुर में कई दिनों तक चले भव्य समारोह में शादी रचाई. उनकी शादी ईसाई और हिंदू रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी.

साल 2022 में माता-पिता बने निक जोनस-प्रियंका चोपड़ा

जनवरी 2022 में प्रियंका और निक ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया. हाल ही में प्रियंका ‘द जोनस ब्रदर्स पॉडकास्ट’ में नजर आई थीं. इस दौरान उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर कई प्यारी बातें साझा कीं. प्रियंका ने बताया कि जब निक उनके साथ होते हैं तो वह पूरी तरह बेफिक्र हो जाती हैं और खुशी-खुशी उन्हें सारी जिम्मेदारी संभालने देती हैं. उन्होंने यह भी बताया कि वह निक को प्यार से बाबू कहकर बुलाती हैं और उन्हें अपना सेफ स्पेस मानती हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने मनाया 44वां जन्मदिन

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में वह महेश बाबू के साथ मंदाकिनी के किरदार में दिखेंगी. 18 जुलाई को प्रियंका चोपड़ा ने अपना 44वां जन्मदिन स्पेन में परिवार और करीबी लोगों के साथ सेलिब्रेट किया.

About the Author

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंNews18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति