Last Updated:July 02, 2026, 08:40 IST
राम मंदिर दान चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपित अविनाश शुक्ला को लेकर पुलिस की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है. पुलिस अविनाश के पैतृक गांव में भी छापेमारी कर रही है. साथ ही उसके परिजनों पर भी कड़ी नजर बनाए हुए हैं. इस बीच अविनाश शुक्ला के भाई का वीडियो वायरल हो गया है.
राम मंदिर दान चोरी के आरोपी अविनाश शुक्ला के भाई का वीडियो वायरल
प्रतापगढ़ः राम मंदिर दान चोरी की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ती जा रही है. वैसे-वैसे नए खुलासे भी हो रहे हैं. एक तरफ जहां पुलिस आरोपियों की कुंडली खंगाल रही है तो वहीं दूसरी तरफ उनके परिजनों की संपत्ति और बैंक अकाउंट्स के अलावा सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए हुए हैं. इसी कड़ी में राम मंदिर दान चोरी का आरोपी अविनाश शुक्ला के बाई अमित शुक्ला का एक वीडियो पुलिस के हत्थे चढ़ गया है, जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
हाथों में नोटों का बंडल लेकर अविनाश के भाई ने बनाई थी रील
हाथों में नोटों का बंडल लेकर आरोपी अविनाश के भाई अमित ने रील बनाई है. रील को गाने के साथ अपने सोशल मीडिया पर 18 अगस्त 2025 को अपलोड किया था. अब अमित की रील का रुपए वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अपलोड की गई रील में ‘पैसा का पूजा होत, पैसा बा भगवान हो’ का गाना भी रील में लगाया गया है. प्राप्त जानकारी और सूत्रों के मुताबिक अमित शुक्ला भी अयोध्या में रहता था. अमित का रील चर्चा का केंद्र बन गया है.
प्रतापगढ़ का रहने वाला अविनाश नौकरी के लिए आया था अयोध्या
आपको बताते चलें कि अमित शुक्ला का भाई राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में आरोपी है अविनाश शुक्ला. चढ़ावा चोरी के मामले में अविनाश इस वक्त जेल में बंद है. अविनाश के पास से ही कैश बरामद होने का भी दावा किया गया है. आरोपी अविनाश प्रतापगढ़ के महेशगंज थाना के बाबूपुर नरियावा गांव का रहने वाले हैं. अविनाश शुक्ला करीब 2 साल पहले अयोध्या अपने शिक्षक भाई अभिषेक के साथ रोजगार के सिलसिले में गया था, जहा अविनाश शुक्ला की नौकरी राम मंदिर में दान को आने और उसकी गिनती करने में लग गई. इसी बीच अविनाश के ऊपर मंदिर चढ़ावा चोरी का आरोप लग गया. एसआईटी जांच के बाद FIR हुई है, जिसके बाद अविनाश को जेल भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
About the Author
Prashant RaiChief Sub Editor
Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh










