तलाक के बीच बगलामुखी के दरबार पहुंचीं सेलिना जेटली, मां से लगाई गुहार

Last Updated:May 20, 2026, 14:09 IST

सेलिना जेटली इन दिनों अपनी निजी जिंदगी में काफी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. परिवार से दूर हो चुकीं सेलिना मां बगलामुखी के चरणों में पहुंचीं. उन्होंने मां के दरबार में माथा टेका और परिवार से दोबारा जुड़ने की प्रार्थना की. इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में वह मां गर्भगृह के सामने टूटती दिखीं.

ख़बरें फटाफट

सेलिना जेटली ने मां के दरबार में माथा टेका.

नई दिल्ली. सेलिना जेटली इन दिनों अपनी निजी जिंदगी के बेहद भावुक और कठिन दौर से गुजर रही हैं. इस मानसिक और पारिवारिक संघर्ष के बीच अभिनेत्री ने आध्यात्मिक सहारा लिया और मां बगलामुखी के चरणों में पहुंचकर अपने जीवन में शांति, न्याय और अपनों से दोबारा मिलने की प्रार्थना की.सेलिना ने अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा की एक भावुक झलक सोशल मीडिया पर साझा की.

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में वह मां बगलामुखी के गर्भगृह के सामने हाथ जोड़कर खड़ी नजर आ रही हैं. उनके चेहरे पर भावनाएं साफ दिखाई दे रही थीं और आंखें नम थीं. मंदिर की परंपरा के अनुसार उन्होंने पीले रंग की चुनरी ओढ़ रखी थी, जबकि आसपास मौजूद पुजारी पूरे विधि-विधान के साथ मंत्रोच्चारण कर रहे थे.

मां के दरबार में टूटीं सेलिना जेटली

इस वीडियो के साथ सेलिना ने बेहद भावुक संदेश लिखा. उन्होंने कहा, ‘मां बगलामुखी के गर्भगृह में बैठकर मैंने दिव्य मां के चरणों में प्रार्थना की. मैंने अपने भाई से दोबारा मिलने, अपने बच्चों के साथ फिर से जुड़ने और उस रिश्ते को वापस पाने की गुहार लगाई, जिसे भाग्य को कभी अलग नहीं करना चाहिए था’.

View this post on Instagram

सेलिना के वीडियो ने फैंस को किया भावुक

उन्होंने आगे लिखा कि वह यह पवित्र पूजा उन सभी लोगों के साथ साझा कर रही हैं, जो मां बगलामुखी का आशीर्वाद, सुरक्षा, न्याय और अपने परिवार से पुनर्मिलन की शक्ति चाहते हैं. सेलिना के इस संदेश ने उनके प्रशंसकों को भावुक कर दिया. अभिनेत्री के पोस्ट पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट कर उनके लिए प्रार्थनाएं कीं. फैंस ने उम्मीद जताई कि मां बगलामुखी की कृपा से उनकी जिंदगी की परेशानियां जल्द खत्म होंगी और उन्हें अपने प्रियजनों का साथ फिर से मिलेगा.

सेलिना जेटली इन दिनों अपनी निजी जिंदगी में कई मुश्किलों का सामना कर रही हैं. ऑस्ट्रिया में सेलिना जेटली का पति पीटर हाग से तलाक के केस की सुनवाई चल रही है. एक्ट्रेस का आरोप है कि उनका पति उन्हें उनके बच्चों से नहीं मिलने दे रहा. वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस के भाई विक्रांत जेटली भी दुबई के जेल में बंद हैं. एक्ट्रेस के भाई ने उनसे बात करने और किसी भी तरह का संपर्क रखने से साफ मना कर दिया था.

About the Author

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति