नाइटक्लब बवाल के बाद इंग्लैंड पर नई मुसीबत, दूसरे टेस्ट से बाहर हुआ ये खिलाड़ी
Last Updated:June 15, 2026, 09:23 IST
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले मेजबान इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है. टीम अभी कप्तान बेन स्टोक्स के नाइटक्लब वाले बवाल से बाहर भी नहीं आई थी कि तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. रॉबिन्सन को चोट के कारण दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे. इस तरह इंग्लैंड को ये किसी बड़े झटके से कम नहीं लगा है.
ओली रॉबिन्सन दूसरे टेस्ट मैच से हुए बाहर
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड को एक बड़ा झटका लगा है. सीरीज के पहले टेस्ट में जीत के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन का विवाद थमा भी नहीं था कि अब ओली रॉबिन्सन टीम से बाहर हो गए हैं. दो साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले रॉबिन्सन को प्रैक्टिस के दौरान घुटने में चोट लगी, जिसकी वजह से अब वह दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे.
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 19 जून से ओवल में खेला जाएगा. ऐसे में इंग्लैंड ने रॉबिन्सन की जगह हेनरी क्रोकोम्बे को उनके कवर के रूप में टीम में शामिल किया है. क्रोकोम्बे ने अब तक कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है, लेकिन वह इंग्लैंड लायंस टीम के नियमित सदस्य रहे हैं. उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 48 मैचों में 106 विकेट लिए हैं, जिसमें एक बार पांच विकेट और आठ बार चार विकेट लेने का कारनामा किया है.
नाइटक्लब बवाल से पहले ही मुश्किल में है इंग्लैंड
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन ने जश्न मनाने के लिए नाइटक्लब में गए थे. यहां उनकी लड़ाई हो गई जो कैमरे में कैद गया है. भारी बवाल के बीच स्टोक्स और एटकिंसन को दूसरे टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया. इस बीच ओली रॉबिन्सन के चोटिल होने के बाद टीम पर दबाव और बढ़ गया है. हालांकि, अच्छी बात ये है कि जोफ्रा आर्चर की टीम में वापसी हुई है.
बता दें कि बेन स्टोक्स की जगह जो रूट को टीम का अंतरिम कप्तान नियुक्त किया गया है. कप्तानी मिलने के साथ-साथ जो रूट की टेंशन भी बढ़ गई है. उनके सामने बेन स्टोक्स और एटकिंसन के विकल्ब तलाशने की मुश्किल चुनौती है. वहीं ओली रॉबिन्सन की जगह प्लेइंग इलेवन में किसे शामिल किया जाता है ये देखना भी काफी रोचक है.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,Delhi










