शेरफेन रदरफोर्ड की तूफानी फिफ्टी से वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से रौंदा

होमखेलक्रिकेट

शेरफेन रदरफोर्ड की तूफानी फिफ्टी से वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से रौंदा

Last Updated:June 15, 2026, 09:58 IST

West Indies Beat Sri Lanka: तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने 2-1 से सीरीज पर कब्जा किया. मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 169 रन बनाकर सिमट गई थी. इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.

वेस्टइंडीज ने तीसरे टी20 में श्रीलंका को हराया

नई दिल्ली: शेरफेन रदरफोर्ड की तूफानी फिफ्टी के बाद जेसन होल्डर के 5 गेंद में 21 रनों की तेजतर्रार पारी से वेस्टइंडीज ने तीसरे टी20 में श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया. मुकाबले में श्रीलंका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 2 गेंद रहते 5 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाकर मैच जीत लिया.

वेस्टइंडीज के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए शेरफेन रदरफोर्ड ने बल्लेबाजी में तबाही मचाई. रदरफोर्ड अपनी टीम के लिए 40 गेंद में 54 रन बनाकर नाबाद रहे. इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और 3 चौके भी लगाए. रदरफोर्ड के लिए वेस्टइंडीज की तरफ से आखिर में जेसन होल्डर ने भी तोड़फोड़ मचाई. होल्डर ने सिर्फ 5 गेंद में 21 रन बनाकर मैच को खत्म कर दिया.

हेटमायर और पॉवेल ने भी दमदार पारी

श्रीलंका के खिलाफ इस निर्णायक टी20 मैच में शिमरन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल ने भी दमदार बल्लेबाजी की. शुरुआती विकेट गिरने के बाद इन दोनों ने मध्य के ओवरों में वेस्टइंडीज की पारी को संभालने का काम किया. हेटमायर ने टीम के लिए 19 गेंद में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 32 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा पॉवेल ने 27 गेंद में 33 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन छक्के भी शामिल रहे.

शमार जोसेफ बने प्लेयर ऑफ द मैच

बल्लेबाजी से पहले वेस्टइंडीज के लिए शमार जोसेफ ने बॉलिंग में श्रीलंका के खिलाफ कहर बरपाने का काम किया. शमार जोसेफ ने गेंदबाजी में टीम के लिए पंजा खोला. जोसेफ ने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 33 रन देकर 5 विकेट झटके, जिसके कारण ही श्रीलंकाई टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई. शमार जोसेफ के अलावा वेस्टइंडीज के अलावा गेंदबाजी में अकील हुसैन, मैथ्यू फोर्ड, जेसन होल्डर और रोस्टन चेस ने भी एक-एक सफलता हासिल की. श्रीलंका के लिए बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा दुनिथ वेलालागे ने 43 रन बनाए थे.

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति