Last Updated:May 07, 2026, 17:19 IST
महराजगंज के निचलौल क्षेत्र के बसूली में रखा कई दशक पुराना विंटेज ट्रैक्टर आज भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. मजबूत लोहे से बना यह ट्रैक्टर पुराने दौर की खेती और कृषि यंत्रों की मजबूती की कहानी बयां करता है. दूर-दूर से लोग इसे देखने पहुंचते हैं और सोशल मीडिया पर भी इसकी तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं.
महराजगंज. देश के आखिरी छोर पर बसा उत्तर प्रदेश का महराजगंज जिला अपने ऐतिहासिक विरासत, प्रकृति की सुंदरता और खेती-बाड़ी के लिए अपनी एक अलग पहचान बनाता है. यहां की ज्यादातर आबादी खेती या खेती से जुड़े व्यवसाय पर निर्भर है और इनमें से ज्यादातर लोग पारंपरिक खेती जैसे धान, गेहूं और गन्ने की खेती करते हैं. वहीं बहुत से ऐसे किसान भी हैं जो पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर प्रगतिशील खेती भी कर रहे हैं. जब हम कृषि की बात करते हैं, तो समय के साथ-साथ कृषि के क्षेत्र में भी काफी बदलाव देखने को मिलता है और कृषि के क्षेत्र में नए-नए आधुनिक तकनीकी का प्रयोग भी तेजी से बढ़ा है. वर्तमान समय में बहुत से कृषि यंत्र खेती के लिए प्रयोग किए जाते हैं जिनमें अलग-अलग आधुनिक ट्रैक्टर और कृषि यंत्र किसानों के काम को आसान बना रहे हैं. इसके साथ ही पुराने दौर के कृषि यंत्र आज भी लोगों के लिए आकर्षण और इतिहास का हिस्सा है. महराजगंज जिले के बसूली में ऐसा ही एक पुराने दौर का ट्रैक्टर देखने को मिलता है जो उस दौर के खेती में प्रयोग किए जाने वाले कृषि यंत्र को दिखाता है.
कई दशकों पुराना है यह विंटेज ट्रैक्टर
जिले के निचलौल क्षेत्र के बसूली में रखा यह विंटेज ट्रैक्टर आज के दौर के आधुनिक ट्रैक्टर से काफी अलग दिखता है. इसकी खास बात है कि यदि इसके टायरों को छोड़ दिया जाए तो इसके पूरे ढांचे को देखने पर यह पता चलता है कि यह पूरी तरह लोहे से बनाया गया है. मजबूत लोहे से बना हुआ यह विंटेज ट्रैक्टर बहुत ही भारी है और उस समय के मशीनों की मजबूती और टिकाऊपन को ही दिखाता है. जब हम ट्रैक्टर के अगले हिस्से को देखते हैं तो वह बहुत ही मजबूत और आज के ट्रैक्टर की तुलना में काफी लंबा दिखता है जो इसे और भी अनोखा बनाता है. वहीं जब आज के आधुनिक ट्रैक्टर की ओर हम देखते हैं तो आज के समय में अलग-अलग डिजाइन के बहुत से ट्रैक्टर आ चुके हैं लेकिन यह विंटेज ट्रैक्टर आज भी अपने बेहतरीन लुक की वजह से सबसे अलग लगता है. इस ट्रैक्टर को देखकर यह लगता है कि यह कई दशकों पुराना है और अपने समय में काफी लोकप्रिय रहा होगा.
अपने मजबूत और टिकाऊपन के लिए लोकप्रिय है यह ट्रैक्टर
यह विंटेज ट्रैक्टर सिर्फ एक ट्रैक्टर ही नहीं बल्कि इतिहास के एक महत्वपूर्ण याद के रूप में दिखता है. समय बीतने के साथ-साथ यह ट्रैक्टर अब काफी पुराना हो चुका है और स्थिति कुछ ऐसी है कि इसके आसपास बहुत से पेड़ पौधे उग आए हैं. इस विंटेज ट्रैक्टर को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं और सोशल मीडिया पर भी इसके फोटो देखने को मिलते हैं और खासकर जब हम युवाओं की बात करते हैं तो उनके लिए यह पुराना ट्रैक्टर काफी आकर्षक क्योंकि उन्हें तत्कालीन दौर के किसी यंत्र को जानने का मौका मिलता है. इसको देखने पर यह पता चलता है कि उस समय में लोग खेती के लिए किस तरह के कृषि यंत्र का प्रयोग करते थे और यह कृषि यंत्र कितने मजबूत होते थे. आज के समय के कृषि यंत्र भले ही आधुनिक और बेहतरीन डिजाइन के हो चुके हैं लेकिन पुराने कृषि यंत्र अपनी मजबूती और टिकाऊपन के लिए जाने जाते हैं.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Maharajganj,Mahrajganj,Uttar Pradesh










