‘गणित ने फंसाया, तो हिंदी-इतिहास ने बचाया’, UPTET पेपर को लेकर छात्रों की राय

Last Updated:July 02, 2026, 14:42 IST

UPTET Exam 2026: यूपी के अमेठी जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शिक्षक पात्रता परीक्षा संपन्न हुई. परीक्षा देकर लौटे छात्रों ने बताया कि परीक्षा में गणित और अंग्रेजी के कुछ सवाल कठिन थे, बाकी तो परीक्षा प्रश्न पत्र के सवाल सही थे.

अमेठी: जिले में पहले दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शिक्षक पात्रता परीक्षा संपन्न हुई. परीक्षा में अलग-अलग जिलों से पहुंचे अभ्यर्थियों में खास रुचि देखी गई. 4000 से अधिक परीक्षार्थियों ने प्रथम दिन पहली पाली में परीक्षा देकर अपने भविष्य को उज्जवल करने की तैयारी की. परीक्षा सकुशल संपन्न हो सके, इसके लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट जोनल मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती परीक्षा केंद्रों पर की गई थी. इसके साथ ही अधिकारियों ने केंद्र पर परीक्षार्थियों को संपूर्ण व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए थे.

किसी को आसान, तो किसी को कठिन लगा पेपर
अमेठी जिले के गौरीगंज परीक्षा केंद्र पर कुंडा परणोपुर से आए राजकुमार यादव बताते हैं कि परीक्षा में गणित और अंग्रेजी के कुछ सवाल कठिन थे, बाकी सामाजिक विज्ञान और हिंदी ने बचा लिया यानि परीक्षा प्रश्न पत्र के सवाल सही थे. हम सबने तैयारी की थी और उसके बाद आज परीक्षा देने आए हैं. परीक्षा केंद्र दूर था, इसलिए थोड़ी दिक्कत हुई बाकी सब कुछ ठीक था.

वहीं सुल्तानपुर जनपद से आई मेनका ने भी परीक्षा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि परीक्षा सही तरीके से संपन्न हुई. सभी सवाल समझ में आए. कुछ सवाल ऐसे थे जो थोड़े बहुत कठिन थे, लेकिन बाद में समझ आ गए. परीक्षा केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं अच्छी थी और उम्मीद है कि परिणाम बेहतर होगा.

इन विषयों में हुई दिक्कत
वहीं पट्टी प्रतापगढ़ से आए गौरव मिश्रा ने कहा कि पेपर मॉडरेट था. कुछ सवाल ऐसे थे, जो हिंदी, सामाजिक विज्ञान और अन्य विषयों के थे, जिन्होंने थोड़ी बहुत दिक्कत की, बाकी सब कुछ सही था. आपको बता दें कि गौरव मिश्रा के पैरों में चोट लगी थी और वह चलने-फिरने में असमर्थ थे, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने अपना हौसला तैयार रखा. उन्होंने कहा कि तैयारी अच्छी थी, इसलिए परीक्षा देने चले आए. किसी प्रकार की कोई दिक्कत हमें नहीं हुई.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…

और पढ़ेंNews18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Amethi,Lucknow,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति