Last Updated:July 20, 2026, 16:53 IST
भारतीय सिनेमा में हर साल कई बड़े बजट की फिल्में रिलीज होती हैं, लेकिन कई बार यह फ्लॉप साबित होती हैं. कई बार लो बजट फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई कर लेती है. यहां हम आपको साल 2024 की एक लो बजट फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 241 करोड़ रुपए से ज्यादा कलेक्शन किया. पैन इंडिया लेवेल पर चर्चा हुई थी.
कई लो बजट छोटी फिल्में ऐसी भी होती हैं जो अपनी दमदार कहानी और शानदार निर्देशन के दम पर इतिहास रच देती हैं. ऐसी ही एक फिल्म है ‘मंजुम्मेल बॉयज’. ऑऱिजनली मलयालम सर्वाइवल थ्रिलर ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 241 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया. यह फिल्म न सिर्फ कमाई के मामले में रिकॉर्ड बनाने में सफल रही, बल्कि ऑडियंस और क्रिटिक्स से भी जबरदस्त सराहना मिली. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)
‘मंजुम्मेल बॉयज’ की कहानी साल 2006 में घटी एक वास्तविक घटना पर आधारित है. यह घटना केरल के मंजुम्मेल इलाके के कुछ दोस्तों के साथ हुई थी, जो तमिलनाडु के टूरिस्ट प्लेस कोडाइकनाल घूमने गए थे. ये लोग मशहूर गुना गुफा (Guna Caves) जाते हैं. जिसे पहले ‘डेविल्स किचन’ के नाम से भी जाना जाता था. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)
घूमने के दौरान दोस्तों में से एक गहरी खाई में गिर जाता है. जहां प्रशासन और स्थानीय लोग उसे बचा पाना लगभग असंभव मान लेते हैं, वहीं उसके दोस्त हार नहीं मानते. अपनी जान की परवाह किए बिना वे उसे बचाने के लिए जोखिम उठाते हैं. यही दोस्ती, साहस और उम्मीद की कहानी फिल्म को बेहतर बनाती है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)
Add News18 as
Preferred Source on Google
फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें किसी तरह का बनावटी हीरोइज्म नहीं दिखाया गया. फिल्म में दिखाया गया कि असली हीरो दोस्ती है. जब एक दोस्त मुश्किल में फंसता है तो बाकी दोस्त हर खतरे का सामना करने के लिए तैयार हो जाते हैं. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)
निर्देशक चिंदबरम एस पोडुवाल ने पूरी ‘मंजुम्मेल बॉयज’ की कहानी को बेहद रियलिस्टिक अंदाज में पेश की. कई सीन इतने रोमांचक हैं कि दर्शक पर्दे से अपनी नजरें नहीं हटा पाते. खासकर रेस्क्यू ऑपरेशन वाले सीक्वेंस फिल्म की जान हैं. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)
‘मंजुम्मेल बॉयज’ को लगभग 20 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था. रिलीज के बाद फिल्म ने पहले केरल में शानदार प्रदर्शन किया और फिर पूरे भारत के साथ-साथ विदेशों में भी जबरदस्त सफलता हासिल की.
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मंजुम्मेल बॉयज’ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 241करोड़ रुपये से ज्यादा का रहा. यह मलयालम सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई. खास बात यह रही कि फिल्म को तमिलनाडु में भी असाधारण सफलता मिली, जहां दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)
‘मंजुम्मेल बॉयज’ की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है. इसकी रेटिंग इस बात का सबूत है कि यह सिर्फ कमाई करने वाली फिल्म नहीं, बल्कि एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव भी है. फिल्म को दोस्ती, इमोशनल कहानी और वास्तविक घटनाओं को संवेदनशील तरीके से दिखाने के लिए खूब सराहा गया. इसे आप जियो हॉटस्टार पर हिंदी समेत कई भाषाओं में देख सकते हैं. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source










