वाराणसी सर्राफा बाजार में लौटी रौनक, जुलाई में मिल रहे दिसंबर तक के ऑर्डर

Last Updated:July 02, 2026, 14:50 IST

Gold Silver Price Drop: वेडिंग सीजन के बीच सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट से सर्राफा बाजार में एक बार फिर रौनक लौट आई है. पिछले एक महीने में चांदी 40 हजार रुपये प्रति किलो और 24 कैरेट सोना 16 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ है. वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, 1 जून को जो सोना ₹1,57,300 प्रति 10 ग्राम था, वह 2 जुलाई को गिरकर ₹1,40,930 पर आ गया है, जबकि चांदी ₹2,80,000 से घटकर ₹2,40,000 प्रति किलो हो गई है. दामों में आई इस कमी के बाद दिसंबर-जनवरी की शादियों के साथ-साथ धनतेरस, दिवाली और रक्षाबंधन के लिए गहनों की एडवांस बुकिंग तेजी से शुरू हो गई है.

वाराणसी: अगर आपके घर में भी आने वाले दिनों में शादी-ब्याह है या आप त्योहारों के लिए गहने खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए बहुत अच्छी खबर है. वेडिंग सीजन के बीच सोने और चांदी की कीमतों में लगातार कमी देखने को रही है. बीते करीब एक महीने में जहां चांदी के दाम 40 हजार रुपये प्रति किलो तक गिर गए हैं, वहीं सोना भी 16 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ है. दामों में आई इस भारी कमी के बाद सर्राफा बाजारों में एक बार फिर ग्राहकों की चहल-पहल और रौनक लौट आई है.

जिनकी दिसंबर और जनवरी में शादियां हैं, उन घरों से अभी से सर्राफा कारोबारियों को गहनों के ऑर्डर मिलने शुरू हो गए हैं. इसके अलावा, दीपावली, धनतेरस और अक्षय तृतीया जैसे बड़े त्योहारों के साथ-साथ रक्षाबंधन के लिए भी गहनों की एडवांस बुकिंग हो रही है. इस एडवांस बुकिंग की वजह से पिछले कुछ समय से थमा हुआ सर्राफा कारोबार एक बार फिर तेजी से दौड़ पड़ा है. ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदार भी मेकिंग चार्ज यानी गहने बनाने के खर्च पर अलग-अलग तरह की छूट दे रहे हैं, जिसे सर्राफा कारोबारी साल 2026 की सबसे बड़ी तेजी के रूप में देख रहे हैं.

जानिए सोने और चांदी के नए दाम
वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले एक महीने में कीमतों में बड़ा बदलाव आया है. 1 जून को वाराणसी के बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,57,300 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो 2 जुलाई को गिरकर 1,40,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है, यानी महज एक महीने में सोना 16,370 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है. वहीं अगर चांदी की बात करें तो 1 जून को इसकी कीमत 2,80,000 रुपये प्रति किलो थी, जो 2 जुलाई को घटकर 2,40,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई है और इस तरह चांदी के दाम में सीधे 40,000 रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट आई है.

‘दाम ऐसे ही रहे, तो बाजार में आएगी और तेजी’
सर्राफा कारोबारी विश्वजीत विश्वकर्मा ने बताया कि पिछले दिनों जब सोने-चांदी के भाव आसमान छू रहे थे, तब बाजारों में पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ था और बुकिंग भी लगभग ठप हो गई थी. लेकिन अब कीमतें कम होते ही कारीगरों के पास काम बढ़ गया है और बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है. उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर बाजार में गिरावट का यह दौर आगे भी ऐसा ही जारी रहा, तो आने वाले समय में सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड तोड़ खरीदारी देखने को मिल सकती है और ऑर्डर्स में और ज्यादा तेजी आएगी.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Varanasi,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति