Last Updated:July 17, 2026, 13:16 IST
Who Is Rani Swarnkar: बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ यानी गोविंदा एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. सालों के लंबे इंतजार के बाद, गोविंदा अपनी होम-प्रोडक्शन फिल्म ‘रूपा’ के साथ एक धमाकेदार वापसी कर रहे हैं. लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा गोविंदा की नई हीरोइन को लेकर हो रही है, जिनका नाम रानी स्वर्णकार है. गोविंदा ने न सिर्फ उन्हें अपनी फिल्म में मुख्य भूमिका दी है, बल्कि उनके साथ लगातार काम करने का एक बड़ा दावा भी कर दिया है. चलिए बताते हैं कि आखिर कौन हैं गोविंदा की ‘रूपा’.
नई दिल्ली. करीब दो दशक बाद बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रहे गोविंदा एक बार फिर अपनी नई फिल्म ‘रूपा’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म की कहानी से ज्यादा इस वक्त जिस नाम ने लोगों का ध्यान खींचा है, वह हैं इसकी नई लीड एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार. उत्तर प्रदेश की रहने वाली इस उभरती एक्ट्रेस को गोविंदा के अपोजिट कास्ट किए जाने के बाद हर कोई जानना चाहता है कि आखिर वह कौन हैं?. दिलचस्प बात यह है कि ‘रूपा’ के बाद रानी एक और बड़े प्रोजेक्ट में गोविंदा के साथ आने वाली हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर उनकी तुलना गोविंदा की सुपरहिट ऑनस्क्रीन पार्टनर करिश्मा कपूर से भी होने लगी है.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोविंदा के साथ नजर आने के बाद से ही हर कोई जानना चाहता है कि आखिर रातों-रात सुर्खियों में आईं ये हसीना कौन हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस का पूरा नाम कोमल रानी स्वर्णकार है. वह मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई राज्य में ही पूरी की. बचपन से ही उन्हें एक्टिंग और डांस का शौक था. स्कूल और कॉलेज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा. यहीं से उनका आत्मविश्वास बढ़ा और उन्होंने मुंबई का रुख किया.
मुंबई पहुंचने के बाद रानी ने लंबे समय तक ऑडिशन दिए. शुरुआती दौर आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. छोटे-छोटे प्रोजेक्ट्स, विज्ञापनों और फोटोशूट के जरिए उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. अब गोविंदा जैसे दिग्गज एक्टर के साथ बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखने जा रही हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
गोविंदा ने उनका परिचय देते हुए उनकी खासा तारीफ की और कहा कि ‘आप फिल्म देखने के बाद खुद ही कहेंगे कि कोमल रानी स्वर्णकार बहुत अच्छी एक्ट्रेस हैं.’ इसके आलवा उन्होंने ये भी कहा कि ‘उनकी फिल्म में यूपी और महाराष्ट्र के कई नए कलाकार दिखाई देंगे.’ हालांकि इससे ज्यादा रानी स्वर्णकार के बारे में उन्होंने नहीं बताया.
गोविंदा ने प्रेस कॉन्फेंस में कहा,’मैं उम्मीद करता हूं कि मेरे साथ जितनी भी हीरोइंस आई हैं, उन्हें मैं आधा दर्जन हिट फिल्में दिया करता हूं. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं और ये उम्मीद करता हूं कि रानी स्वर्णकार साथ भी कम से कम आधा दर्जन फिल्में हिट दूं.’ इसके बाद से गोविंदा के फैंस ये क्या लगा रहे हैं कि क्या ये जोड़ी भी करिश्मा कपूर जैसी हिट होगी.
‘रूपा’ के बाद गोविंदा फिल्म ‘दुनियादारी’ में नजर आएंगे. खास बात ये है कि इस फिल्म की हीरोइन भी रानी स्वर्णकार हैं. गोविंदा को आखिरी बार फिल्म ‘रंगीला राजा’ में देखा गया था, जो 2019 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में वो डबल रोल में थे. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. उत्तर प्रदेश की बेटी रानी स्वर्णकार और ‘हीरो नंबर 1’ की यह नई जुगलबंदी क्या बॉक्स ऑफिस पर वही 90 के दशक का जादू और ‘करिश्मा’ दोबारा बिखेर पाएगी, यह देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source











