ड्रम या बाथरूम नहीं… इस बार पत्नी ने तौलिये से किया पति का मर्डर

Last Updated:August 26, 2026, 23:32 IST

Bulandshahr Latest News : यूपी के बुलंदशहर में एक महिला ने तौलिये को हथियार बनाया और अपने पति की हत्या कर दी. हत्यारिन पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है.

पत्नी ने पति की कर दी हत्या

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहलीमपुरा में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. पत्नी ने अपने पति की तौलिये से गला घोंटकर हत्या कर दी. आरोप है कि पति ने पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध किया था, जिसके चलते यह खौफनाक कदम उठाया गया. बताया जा रहा है कि हत्या के बाद पत्नी प्रीति अंतिम संस्कार की तैयारी कर रही थी. घर में आठ साल की बेटी समेत पति-पत्नी मौजूद थे.

जब रिश्तेदार पहुंचे तो गले पर निशान देखकर उन्हें शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है. मृतक की मां अंगूरी देवी ने बहू प्रीति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है. परिजनों का आरोप है कि आरोपी पत्नी प्रेमी के साथ फरार होने के लिए संपत्ति बेचने की तैयारी में थी. कुछ महीने पहले 35 लाख रुपये में एक प्लॉट बेचने का भी दावा किया गया है. तीन बीघा जमीन, मकान और एक प्लॉट समेत संपत्ति का विवाद भी सामने आया है.

पुलिस ने आरोपी पत्नी प्रीति को गिरफ्तार कर लिया है. इकलौते बेटे की मौत से बूढ़ी मां अंगूरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. वहीं सीओ सिटी बुलंदशहर प्रखर पांडे ने बताया कि थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के बहलीमपुरा गांव में पति की गला घोंटकर हत्या का मामला सामने आया है. पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई है. आरोपी पत्नी प्रीति को गिरफ्तार कर लिया गया है. मृतक की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

About the Author

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ेंLocation :

Bulandshahr,Bulandshahr,Uttar Pradesh

First Published :

August 26, 2026, 23:32 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति