US Open: गंजेड़ियों से परेशान हुईं सबालेंका, गंध इतनी तेज की रोकना पड़ा मैच

Last Updated:September 05, 2026, 06:28 IST

टेनिस के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में से एक यूएस ओपन के दौरान खिलाड़ी गांजा पीने वाले दर्शकों से परेशान हैं. दुनिया की नंबर-1 महिला खिलाड़ी आर्याना सबालेंका ने लाइव मैच में अंपायर से गांजे की तेज गंध को लेकर अंपायर से शिकायत की, जिसके कारण कुछ देर के लिए मैच को रोकना पड़ गया. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

टेनिस प्लेयर अर्याना सबालेंका

नई दिल्ली: टेनिस के सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक यूएस ओपन में खिलाड़ी एक अजीब समस्या से परेशान हो रहे हैं. ये समस्या है स्टेडियम में मैच देखने आने वाले गंजेड़ी. खिलाड़ी मैच के दौरान गांजे (कैनबिनिस) की धुएं के तेज गंध से परेशान हो रहे हैं. टूर्नामेंट के शुरुआत में भी इसकी शिकायत की गई थी, लेकिन अब ताजा मामला विश्व की नंबर-1 अर्याना सबालेंका और कामिला राखिमोवा के बीच खेले गए तीसरे दौरान के मैच की है.

ये मुकाबला लुई आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में खेला जा रहा था. सबालेंका जब मैच में साउथ एंड की तरफ से सर्विस के लिए गईं तो उन्हें गांजे की तेज गंध आई. इस गंध से परेशान होकर सबालेंका तुरंत चेयर अंपायर ईवा अस्देराकी-मूर के पास गईं और बताया कि दर्शकों के बीच में से कोई गांजा स्मोक कर रहा है उसकी तेज गंध कोर्ट तक पहुंच रही है.

सबालेंका की शिकायत पर अंपायर ने लिया एक्शन

सबालेंका ने अंपायर से कहा, “कोई वीड (गांजे) पी रहा है. क्या आप… क्योंकि यह बहुत तेज है.” अस्देराकी-मूर ने इस शिकायत के बाद तुरंत टूर्नामेंट के अधिकारियों से संपर्क किया और कर्मचारियों को सतर्क करने के लिए स्मोकिंग का इशारा किया. इसके बाद यूएस ओपन टीम के सदस्य गंध के स्रोत का पता लगाने के लिए स्टैंड में गए. हालांकि, मैच ज्यादा देर तक नहीं रुका और सबालेंका फिर से खेलने के लिए तैयार हो गईं. सबालेंका ने तीसरे दौर के मैच में राखिमोवा 6-3, 6-4 से जीत हासिल की, जिससे वह चौथे दौर में पहुंच गई हैं.

न्यूयॉर्क में लीगल गांजे का सेवन

बता दें कि यूएस ओपन में गांजे की दुर्गंध एक समस्या बन चुकी है. मैच के दौरान कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन दिक्कत ये है कि अमेरिका में 21 साल ऊपर के व्यस्क गांजा यानी वीड स्मोक करने पर पाबंदी नहीं है. यहां गांजे का सेवन लीगल यानी कानूनी है. हालांकि, यूएस ओपन मैच के दौरान स्टेडियम के अंदर किसी भी तरह का धूम्रपान बैन है, लेकिन स्टेडियम के आस-पास के पार्क से आने वाली गंध कुछ खिलाड़ियों के लिए एक समस्या बन गई है.

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 05, 2026, 06:28 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति