Last Updated:September 15, 2026, 08:50 IST
सुनीता आहूजा ने गणेश चतुर्थी के मौके पर धूमधाम से बप्पा का स्वागत किया. इस खास मौके पर उनके बच्चे टीना और यशवर्धन साथ दिखे लेकिन पति गोविंदा गायब रहे. वहीं जब गोविंदा ने दर्शन किए तो भी उनके साथ बच्चे दिखे लेकिन पत्नी सुनीता नजर नहीं आईं. आपसी मनमुटाव के बीच पति-पत्नी ने इस बार साथ में गणेश चतुर्थी नहीं मनाई. दोनों अलग-अलग नजर आए.
गोविंदा और सुनीता आहूजा ने इस बार साथ में गणेश चतुर्थी नहीं मनाई. (फोटो साभार X@एएनआई)
नई दिल्ली. गोविंदा और सुनीता आहूजा का आपसी मनमुटाव सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहता है. दोनों सोशल मीडिया और मीडिया के सामने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहते हैं. बीते सोमवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर सुनीता आहूजा ने बप्पा का स्वागत किया. उनके साथ उनके बच्चे दिखे लेकिन पति गोविंदा गायब रहे. वहीं दूसरी तरफ गोविंदा ने भी बच्चों के साथ बप्पा का आशीर्वाद लिया लेकिन सुनीता नजर नहीं आईं. गोविंदा और सुनीता आहूजा ने इस बार साथ में गणेश चतुर्थी नहीं मनाई.
गणेश चतुर्थी से पहली वाली शाम को सुनीता आहूजा को बप्पा का स्वागत करते देखा गया था. वो खुद बप्पा को अपने घर लेकर आई थीं. इस दौरान उनके साथ उनके बच्चे थे लेकिन गोविंदा गायब थे. इस बारे में एएनआई से बात करते हुए सुनीता ने कहा था कि गोविंदा अमेरिका में हैं और उनके सोमवार रात तक देश लौटने की संभावना है.
सुनीता आहूजा ने गोविंदा की गैर-मौजूदगी पर तोड़ी थी चुप्पी
गणपति उत्सव के दौरान गोविंदा की गैर-मौजूदगी पर सफाई देते हुए सुनीता ने बताया कि लंबे सफर के बाद अगर वह ज्यादा थक गए, तो मुमकिन है कि वे सोमवार रात की बजाय अगले दिन बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचें. उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘गोविंदा जी अभी अमेरिका में हैं और रात में लौटेंगे. अगर सफर की थकान ज्यादा रही, तो वे आज की जगह कल दर्शन करेंगे. आखिरकार यह उनका अपना घर है, उन्हें आना ही है’.
#WATCH | Mumbai | Wife of actor Govinda, Sunita Ahuja celebrates Ganesh Chaturthi at her residence in Mumbai along with her son Yashvardhan and daughter Tina Ahuja She says, “The tradition of Ganpati was started by my late mother-in-law… This tradition has continued since… pic.twitter.com/6dFY1ksWo6
सुनीता आज भी निभा रहीं सास की परंपरा
बातचीत के दौरान सुनीता ने परिवार की इस पुरानी परंपरा का भी ज़िक्र किया. उन्होंने बताया कि घर में हर साल बप्पा को लाने की यह शुरुआत उनकी सास ने की थी और वह खुद भी जीवनभर इस परंपरा को पूरी श्रद्धा के साथ निभाती रहेंगी.
View this post on Instagram
वहीं दूसरी तरफ गोविंदा को बेटे यशवर्धन और बेटी टीना के साथ देखा गया था. वो अपने बच्चों के साथ गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे. इस दौरान उनकी पत्नी गायब रहीं. पैपराजी द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में गोविंदा भूरे रंग की जैकेट, सफेद पैंट और चश्मे पहने हुए नजर आए. कैमरे के लिए पोज देते समय उन्होंने हाथ जोड़कर नमस्कार किया. यशवर्धन ने लाल रंग की स्लिपर्स के साथ सफेद कुर्ता-पायजामा पहना था, जबकि टीना पिंक के सलवार सूट में थीं.
About the Author
Pranjul SinghSub-Editor
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
New Delhi,Delhi
First Published :
September 15, 2026, 08:50 IST










