Last Updated:August 25, 2026, 10:48 IST
Allahabad High Court : लखीमपुर खीरी की SP डॉ. ख्याति गर्ग की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने जांच ट्रांसफर के आदेश का पालन न होने पर कड़ा रुख अपनाते हुए SP को 25 अगस्त को खुद अदालत में पेश होने का आदेश दिया है. कोर्ट ने पूछा है कि आदेश के बावजूद जांच अब तक ट्रांसफर क्यों नहीं हुई और उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए? आखिर पूरा मामला क्या है और हाईकोर्ट ने इतना सख्त रुख क्यों अपनाया, जानिए पूरी कहानी.
लखीमपुर खीरी की SP डॉ. ख्याति गर्ग हाईकोर्ट में तलब..
प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने लखीमपुर खीरी की पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग को जांच ट्रांसफर न किए जाने के मामले में कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने एसपी को 25 अगस्त को खुद अदालत में पेश होकर यह बताने का आदेश दिया है कि आदेश के बावजूद जांच अब तक ट्रांसफर क्यों नहीं की गई. यह आदेश कंटेम्प्ट एप्लीकेशन (सिविल) नंबर 3336/2026 में जस्टिस सौरभ लवानिया की अदालत ने 24 अगस्त 2026 को दिया. आइये जानते हैं पूरा मामला…
कोर्ट के मुताबिक, एसपी खीरी डॉ. ख्याति गर्ग को इस अवमानना याचिका के लंबित होने की जानकारी है. उन्होंने राज्य सरकार की ओर से पेश वकील नितिन माथुर को मामले में निर्देश भी दिए हैं. इसके बावजूद संबंधित जांच को इंस्पेक्टर जनरल, लखनऊ जोन की ओर से 14 जुलाई 2026 को दिए गए आदेश के अनुसार अब तक ट्रांसफर नहीं किया गया.
हाईकोर्ट ने एसपी को 25 अगस्त को कोर्ट में उपस्थित होकर यह स्पष्ट करने को कहा है कि जांच अब तक ट्रांसफर क्यों नहीं हुई. साथ ही अदालत ने यह भी पूछा है कि उनके खिलाफ Contempt of Courts Act, 1971 के प्रावधानों के तहत अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए?
UP Live TV | यूपी लाइव टीवी
मामले की अगली सुनवाई आज 25 अगस्त 2026 को होगी. कोर्ट ने निर्देश दिया है कि केस की कॉज लिस्ट में विपक्षी पक्ष की ओर से चीफ स्टैंडिंग काउंसिल (CSC) का नाम दर्शाया जाए.
यह अवमानना याचिका ओमप्रकाश राय, इंस्पेक्टर सिविल पुलिस (PNO-012470059) की ओर से दाखिल की गई है. मामले में एसपी खीरी डॉ. ख्याति गर्ग समेत कुल तीन विपक्षी पक्षकार हैं. याचिकाकर्ता की ओर से चंद्र प्रकाश द्विवेदी और राम चरित्र पांडेय अधिवक्ता हैं.
Location :
Lakhimpur,Kheri,Uttar Pradesh
First Published :
August 25, 2026, 10:48 IST










