Engineers Day पर जानिए इन खास इंजीनियर्स की कहानी जो आज हैं करोड़ों के मालिक
Last Updated:September 15, 2020, 12:28 IST
Engineers Day 2020 पर हम आपको बता रहे हैं कई ऐसे इंजिनियर्स के बारे में जिन्होंने बड़ी-बड़ी कंपनियों की लाखों रुपये की नौकरी को छोड़कर अपना बिजनेस शुरू किया और अब ये करोड़ों रुपये के मालिक है.
Happy Engineers Day 2020 इंजीनियर्स को ही मानव जीवन में रचनात्मक बदलाव का श्रेय जाता है. यह दिन इंडिया में इंजीनियर्स के उत्कृष्ट कार्यों को सराहने और उनके सम्मान में मनाया जाता है. आज हम आपको बता रहे हैं कई ऐसे इंजीनियर्स के बारे में जिन्होंने बड़ी मुश्किलों में अपना बिज़नेस शुरू कियाऔर आज हैं करोड़ों के मालिक है…
HCL: अगर आप सपने ही नहीं देखेंगे तो जीवन में आपका कोई लक्ष्य भी नहीं होगा और लक्ष्य के बिना सफलता नहीं पाई जा सकती. ये शब्द देश के जानेमाने बिजनेसमैन और HCL टेक के फाउंडर शिव नादर (HCL Founder Shiv Nadar) के है. टेक्नोलॉजी क्षेत्र के दिग्गज और देश के बड़े उद्योगपति शिव नादर का जन्म 14 जुलाई 1945 को हुआ था. दक्षिण भारत के एक छोटे से गांव से आने वाले शिव नादर के कारण ही आज भारत इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में अपनी जगह बना चुका है. वे एचसीएल टेक्नोलॉजी के फाउंडर (संस्थापक) और चेयरमैन (अध्यक्ष) हैं. एचसीएल अपनी इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी सेवाओं के लिए प्रसिद्ध है. उनका करियर पुणे में प्रारंभ हुआ जहां वे वालचंद ग्रुप ऑफ़ इंजीनियरिंग का हिस्सा बने.
Yaantra.com: मोबाइल रिपेयरिंग जैसे काम को हम और आप आज भी अच्छे करियर के तौर पर शायद ही देखते हों. लेकिन, दिल्ली के इन तीन दोस्तों ने मोबाइल रिपेयरिंग का स्टार्टअप शुरू करके पांच साल में 132 करोड़ की कंपनी खड़ी कर दी. महज तीन लोगों की मेहनत से शुरू हुई कंपनी में आज हजारों लोगों को रोजगार मिला है. ये तीन दोस्त हैं यांत्रा (Yaantra) के सह संस्थापक जयंत झा, अंकित सराफ और अनमोल गुप्ता, आइए जानें- किस तरह उनके स्टार्ट अप को मिली सही राह और फोर्ब्स तक पहुंचा नाम.
Add News18 as
Preferred Source on Google
Wilcraft: बेंगलुरु के तीन दोस्तों को घूमने का काफी शौक था. जब उन्होंने नौकरी छोड़ बिजनेस शुरू करने का फैसला किया तो उन्होंने अपने घूमने के शौक को बिजनेस में तब्दील कर दिया. इस कंपनी के मालिक गौरव डुबलिश पेशे से इंजीनियर हैं. एडवेंचर स्पोर्ट्स के इन शौकीन दोस्तों ने इसी सेक्टर से जुड़ी कंपनी बनाई. आज इस कंपनी का 500 करोड़ से ज्यादा का सालाना का कारोबार है. देश की पहली आउटडोर गियर वनाने वाली इस कंपनी का नाम है वाइल्डक्राफ़्ट. यह कंपनी वैश्विक स्तर के एडवेंचर स्पोर्ट्स (आउटडोर गियर) प्रोडक्ट बनाती है. आइए जानते हैं सफलता के इस दिलचस्प सफर को.
सचिन और बिनी बंसल ने भारत में ई-कॉमर्स का बिजनेस शुरु किया और आज घर-घर तक फ्लिपकार्ट की पहुंच बन गई है. ऑनलाइन किताबें सेल करने के बिजनेस आइडिया को सचिन और बिनी बंसल ने 2007 में फ्लिपकार्ट के रुप में शुरु किया. आजकल भारत के लोग ऑनलाइन शॉपिंग अधिक करते हैं और फ्लिपकार्ट इंटरनेट पर शॉपिंग करने के शौकीन लोगों की पहली पसंद है. इस आइडिया के मास्टर माइंड सचिन बंसल हैं जिन्होंने पहली ई-कॉमर्स वेबसाइट बनाई. ये दोनों आईआईटी ग्रेजुएट हैं और ऐसे व्यापारी हैं जिन्होंने भारत में इंटरनेट शॉपिंग के क्षेत्र में क्रांति लाकर एक इतिहास बना दिया है. हालांकि, ये दोनों फ्लिपकार्ट में अपनी हिस्सेदारी वॉलमार्ट को बेच चुके हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
September 15, 2020, 11:57 IST











