Last Updated:November 13, 2026, 21:02 IST
बॉलीवुड ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार ने अपनी जबरदस्त कॉमेडी और हाई-वोल्टेज एक्शन के दम पर दशकों तक फैंस के दिलों पर राज किया है, लेकिन सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों में भी उनकी अदाकारी जबरदस्त है. अपने करियर में उन्होंने कई ऐसी कहानियों को पर्दे पर उतारा है, जिनका सस्पेंस आखिरी सीन तक दर्शक को कुर्सी से बांधे रखता है. आप घर बैठे अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अक्षय कुमार की इन 7 शानदार फिल्मों को लुत्फ उठा सकते हैं.
नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने बड़े पर्दे पर अपनी कॉमेडी और एक्शन फिल्मों से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है. मगर सस्पेंस और थ्रिलर जॉनर में भी उनका कोई सानी नहीं है. उन्होंने अपने करियर में कई ऐसी शानदार फिल्में दी हैं, जिनकी कहानी में हर मोड़ पर चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिलते हैं. अगर आप भी दिमाग घुमा देने वाली ऐसी कहानियों के शौकीन हैं, तो आज हम आपको अक्षय कुमार की 7 बेहतरीन थ्रिलर फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. यहां पर देखिए लिस्ट.
अजनबी: यह बॉलीवुड की बेहतरीन मर्डर मिस्ट्री फिल्मों में शुमार है. स्विट्जरलैंड में दो शादीशुदा जोड़ों अक्षय कुमार-बिपाशा बसु और बॉबी देओल-करीना कपूर की दोस्ती तब भयानक मोड़ ले लेती है, जब एक पार्टी के बाद कत्ल हो जाता है और उसका इल्जाम बॉबी देओल पर आ जाता है. फिल्म में धोखे और साजिश के तगड़े ट्विस्ट दिमाग हिला देते हैं. अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार की इस मूवी को आप अमेजन प्राइम वीडियो देख सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)
स्पेशल 26: साल 1987 की असली घटना से प्रेरित इस फिल्म में अक्षय कुमार ने शातिर ठग अजय की भूमिका में हैं, जो नकली सीबीआई अफसर बनकर भ्रष्ट नेताओं और कारोबारियों के घर छापे मारता है. जब असली सीबीआई अधिकारी इस गिरोह के पीछे पड़ता है तो क्लाइमैक्स चौंका देता है. इस क्राइम थ्रिलर फिल्म का मजा आप एपल टीवी पर ले सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google
कठपुतली: तमिल फिल्म ‘रत्सासन’ की इस हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार ने सब-इंस्पेक्टर अर्जन सेठी का रोल निभाया है. जब शहर में एक के बाद एक स्कूली छात्राओं की बेरहमी से हत्याएं होने लगती हैं, तो अर्जन साइको सीरियल किलर को पकड़ने के मिशन में जुट जाता है. फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसका सस्पेंस है और क्लाइमैक्स में होश उड़ा देता है. यह थ्रिलर फिल्म जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. (फोटो साभार: IMDb)
बेबी: यह एक जासूसी और एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इसमें अक्षय कुमार एक सीक्रेट काउंटर-इंटेलिजेंस यूनिट के हेड अजय सिंह राजपूत बने हैं, जिनका मकसद भारत में होने वाले एक बड़े आतंकी हमले को नाकाम करना है. विदेश में चल रहा सीक्रेट मिशन और एक के बाद एक ट्विस्ट धड़कनें बढ़ा देते हैं. इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)
रुस्तम: अक्षय कुमार की यह मूवी मशहूर केएम नानावटी केस से प्रेरित है. इसमें एक्टर ने नेवी ऑफिसर रुस्तम पावरी का किरदार निभाया है, जो अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या करने के बाद पुलिस के सामने सरेंडर कर देता है. शुरुआत में सीधा-सादा दिखने वाला यह मामला कोर्टरूम ड्रामा के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा, ब्लैकमेलिंग और गहरी साजिश की कई परतें खोलता है. इस फिल्म का क्लाइमैक्स कमाल का है. यह फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है. (फोटो साभार: IMDb)
हॉलिडे: इस एक्शन थ्रिलर में अक्षय कुमार आर्मी ऑफिसर विराट बख्शी के रोल में हैं, जो छुट्टियों पर मुंबई आता है. यहां उसे शहर में होने वाले सीरियल बम धमाकों की साजिश और स्लीपर सेल्स के नेटवर्क का पता चलता है. इसके बाद विराट का शातिर दिमाग पूरे नेटवर्क को उखाड़ फेंकने के लिए अपनों दोस्तों की मदद लेता है. इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)
हैवान: प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी क्राइम थ्रिलर में 18 अक्षय कुमार ने खलनायक का रोल निभाया है. वहीं, सैफ अली खान भी इस मूवी का हिस्सा हैं. फिल्म में सैफ का किरदार आंखों से नहीं देख पाता है. कहानी मे ट्विस्ट तब आता है जब जज की बेटी को मारने के लिए कातिल (अक्षय कुमार) पीछे पड़ जाता है. अक्षय कुमार की क्राइम थ्रिलर मूवी सोनीलिव पर उपलब्ध है. (फोटो साभार: IMDb)
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंडियादेखें.First Published :
November 13, 2026, 21:02 IST









