‘रामायण’ में श्रीराम से ज्यादा दमदार क्यों लगा रावण? अनुपम खेर ने बताई वजह

Last Updated:November 13, 2026, 21:54 IST

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में श्रीराम और रावण की तुलना पर अनुपम खेर ने अपनी बात रखी है. उन्होंने साफ किया कि पहले पार्ट में यश के किरदार को इतना शक्तिशाली और भव्य इसलिए दिखाया गया है ताकि विलेन का खौफ सही मायने में स्थापित हो सके. उन्होंने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया कि फिल्म में रावण का किरदार राम से ज्यादा बड़ा है. उनका मानना है कि रावण का यह विशाल और दमदार रूप केवल भगवान राम के प्रभावशाली व्यक्तित्व की वजह से ही उभर कर सामने आ पाया है.

ख़बरें फटाफट

‘रामायण’ में रणबीर कपूर श्रीराम और यश रावण बने हैं. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)

नई दिल्ली. मशहूर निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. इसमें जटायु के किरदार को अनुपम खेर अपनी आवाज दी है. अब दिग्गज एक्टर ने रणबीर कपूर के प्रभु राम और यश के रावण वाले किरदारों की तुलना पर अपनी राय रखी. जब उनसे पूछा गया कि कुछ दर्शकों को राम के मुकाबले रावण के सीन ज्यादा दमदार क्यों लगे, तो अनुपम खेर ने इसका साफ जवाब दिया.

द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत में अनुपम खेर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि नितेश (डायरेक्टर नितेश तिवारी) को शुरुआत से ही पता था कि वह इस फिल्म को दो हिस्सों में बना रहे हैं. यह कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था. पहले पार्ट में खलनायक को बहुत शक्तिशाली दिखाना जरूरी था, ताकि दूसरे पार्ट में जब बुराई पर अच्छाई की जीत हो, तो उसका असर भी उतना ही बड़ा दिखे.’

हिंदी फिल्मों का यही फॉर्मूला रहा है

अनुपम खेर ने आगे कहा, ‘जब विलेन की ताकत का सही अंदाजा होता है, तभी यह समझ आता है कि हीरो के सामने कितनी बड़ी चुनौती है. ‘शोले’ से लेकर ‘कर्मा’ तक, हिंदी फिल्मों का यही फॉर्मूला रहा है कि पहले विलेन का खौफ दिखाया जाता है, जिससे अंत में हीरो की जीत का असली रोमांच महसूस हो. यहां भी यही रणनीति अपनाई गई है.’

दूसरे पार्ट में उभरेगी श्रीराम की शख्सियत

इसके साथ ही अनुपम खेर ने समझाया कि रावण का इतना भव्य और विशाल रूप इसलिए निखर कर सामने आ पाया, क्योंकि उसके सामने भगवान राम का किरदार है. वह कहते हैं, ‘रावण इसलिए दमदार लग रहा है क्योंकि राम का किरदार बेहद खास है. रावण का अंदाज भले ही बहुत भव्य और नाटकीय नजर आता हो, लेकिन राम की बात ही अलग है. आगे की कहानी में राम की असली शख्सियत उभर कर सामने आएगी. बाली का वध करेंगे, मेघनाद से उनका सामना होगा.’

मेकर्स से ‘रामायण’ की बेहतर समझ है 

उन्होंने आगे कहा, ‘दिक्कत यह है कि हम लोग पूरी बात को एक ही बार में समझने के लिए कुछ ज्यादा ही बेताब हो जाते हैं. फिल्म में जब आप जटायु और राम के बीच का सीन देखते हैं और राम को भावुक होकर टूटते हुए देखते हैं, तो उनकी यही मानवीय संवेदना दर्शकों के दिल को छू जाती है. इस फिल्म को नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी से बेहतर कोई नहीं जानता.’

About the Author

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

November 13, 2026, 21:54 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति