अजीब गंध से परेशान हुईं जूही चावला, प्रदूषण की चिंताओं के बीच उठाए सवाल- केरोसिन या डीजल?

Last Updated:November 13, 2026, 22:11 IST

एक्ट्रेस जूही चावला ने मुंबई की हवा में फैली अजीब गंध पर चिंता जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लोगों से पूछा है कि क्या उन्हें भी ऐसी गंध महसूस हो रही है, ताकि समस्या की जड़ तक पहुंचा जा सके. जूही चावला ने ऐसे वक्त में प्रदूषण का मुद्दा उठाया है, जब भारत के कई शहर खराब हवा से परेशान हैं.

ख़बरें फटाफट

जूही चावला ने लोगों से किए सवाल. (फोटो साभार: Instagram@iam_juhi)

नई दिल्ली: जूही चावला ने वायु प्रदूषण पर चिंता जताई है. उन्हें मुंबई की हवा में फैली अजीब गंध ने परेशान किया, तो उन्होंने अपनी दिक्कत लोगों के साथ साझा की. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें जलते हुए ईंधन जैसी गंध महसूस हो रही है. उन्होंने बताया कि यह गंध केरोसिन या डीजल जैसी है और दिन के अलग-अलग समय पर महसूस होती है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से पूछा कि क्या उन्हें भी ऐसी ही कोई गंध आ रही है? क्या वे जानते हैं कि यह कहां से आ रही है? जूही का पोस्ट ऐसे समय पर आया है, जब दिल्ली-एनसीआर समेत देश के बड़े शहरों में हवा की क्वालिटी हो रही है. दिवाली के बाद प्रदूषण में काफी इजाफा हुआ. ऐसे वक्त में जूही की चिंता ने मुंबई के मौजूदा हालात की ओर भी सबका ध्यान खींचा है.

जूही ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘क्या कोई मुझे बता सकता है कि हवा में आ रही जलते हुए ईंधन जैसी अजीब गंध क्या है? यह केरोसिन या डीजल जैसी लग रही है. मैं पिछले कुछ दिनों से इसे महसूस कर रही हूं. सुबह जल्दी और दिन के अलग-अलग समय पर. क्या किसी और को भी यह गंध आ रही है? मुझे बताएं.’ एक्ट्रेस ने इस गंध के लिए किसी खास सोर्स को जिम्मेदार नहीं ठहराया. इसके बजाय, उन्होंने अन्य लोगों से पूछा कि क्या उन्होंने भी कुछ ऐसा महसूस किया है, ताकि यह पता चल सके कि क्या यह समस्या आम है. न्यूज18 इंग्लिश की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में 13 नवंबर को एक्यूआई 121 दर्ज किया गया था.

(फोटो साभार: Instagram@iam_juhi)

जूही चावला पिछली बार शो ‘फ्राइडे नाइट प्लान’ में आई थीं नजर
अगर एक्यूआई 0 से 50 के बीच है, तो हवा अच्छी है. जबकि 51 से 100 के बीच के स्तर को सामान्य माना जाता है. 101 से 200 के बीच का लेवल ‘खराब’ कैटेगरी में आता है, जबकि 201 से 300 के बीच के स्तर को ‘बहुत खराब’ माना जाता है. 300 से ऊपर के आंकड़े ‘गंभीर’ माने जाते हैं. काम की बात करें, तो जूही को आखिरी बार नेटफ्लिक्स के शो ‘फ्राइडे नाइट प्लान’ और ‘द रेलवे मेन’ में देखा गया था, जो दोनों 2023 में रिलीज हुए थे. एक्ट्रेस ने अब अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पर्यावरण से जुड़ी एक चिंता की ओर ध्यान खींचा है और मुंबई में महसूस की जा रही अजीब बदबू पर सफाई मांगी है.

About the Author

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

November 13, 2026, 22:11 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति