अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, संविधान दिवस पर आएगा मैनिफेस्टो, जानें क्या होगा खास

Last Updated:October 19, 2026, 10:34 IST

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 2027 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी घोषणापत्र 26 नवंबर को जारी किया जाएगा. अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘सत्ताइस का संकल्प : पीडीए का प्रणपत्र ‘संविधान दिवस’ 26 नवंबर 2026 के लोकतांत्रिक पावन अवसर पर हम जारी करेंगे ‘जन-मन का मैनीफेस्टो.’

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने किया ट्वीट.

लखनऊः उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां और तेज कर दी हैं. इसी कड़ी सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान किया है. अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, ‘सत्ताइस का संकल्प : पीडीए का प्रणपत्र ‘संविधान दिवस’ 26 नवंबर 2026 के लोकतांत्रिक पावन अवसर पर हम जारी करेंगे ‘जन-मन का मैनीफेस्टो.’

सपा के घोषणापत्र में क्या-क्या हो सकता है
समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र में पुरानी पेंशन योजना की बहाली का जिक्र किया जा सकता है. अखिलेश यादव इसे घोषणापत्र में शामिल करने की बात कह चुके हैं. इसके अलावा सपा 75 जिलों के लिए अलग घोषणापत्र जारी किया जा सकता है. जैसे कि पूर्वांचल के लिए रोजगार, पलायन, स्वास्थ्य सुविधाएं और बाढ़, पश्चिमी यूपी में गन्ना भुगतान, सिंचाई और उद्योग मुद्दा हो सकता है. इसके अलावा पीडीए के लिए जातीय जनगणना, आरक्षण, सरकारी भर्ती और कल्याणकारी योजनाओं से पिछड़े, दलितों और अल्पसंख्यकों के उत्थान का वादा किया जा सकता है.

पीडीए के हिसाब से घोषणापत्र में क्या-क्या हो सकता है

मतदाता वर्गसंभावित प्रमुख वादेराजनीतिक उद्देश्य
गैर-यादव ओबीसीजातीय जनगणना, प्रतिनिधित्व, छोटे कारोबार को मददमौर्य, कुशवाहा, शाक्य, सैनी, निषाद और राजभर जैसे समूहों तक पहुंच
दलितआरक्षण, छात्रवृत्ति, शिक्षा और रोजगारदलित मतदाताओं के बीच समर्थन बढ़ाना
मुस्लिमसुरक्षा, शिक्षा, रोजगार और भेदभाव संबंधी शिकायतों का समाधानपरंपरागत समर्थन को मजबूत करना
युवासरकारी भर्ती, रोजगार, परीक्षा सुधारबेरोजगारी को चुनावी मुद्दा बनाना
किसानएमएसपी, सिंचाई, कर्ज राहत और भुगतानग्रामीण मतदाताओं को आकर्षित करना
महिलाएंआर्थिक सहायता, सुरक्षा, शिक्षा और रोजगारमहिला मतदाताओं के बीच आधार बढ़ाना
कर्मचारी-शिक्षकपुरानी पेंशन, भर्ती और सेवा संबंधी समस्याएंसंगठित कर्मचारी वर्ग का समर्थन हासिल करना

बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. एक तरफ जहां बसपा लगातार उम्मीदवारों का ऐलान कर रही है. इसके अलावा बीजेपी अपने सभी समीकरणों को साधने में लगी हुई है. वहीं सपा भी उम्मीदवारों के ऐलान के साथ-साथ सियासी समीकरण सेट कर रही है.

About the Author

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ेंLocation :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

October 19, 2026, 10:01 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति