‘रामायण’ ने डंके की चोट पर ‘छावा’ का तोड़ा रिकॉर्ड, 9वें दिन 600 करोड़ क्लब में हुई एंट्री

Last Updated:November 13, 2026, 23:44 IST

रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के नए झंडे गाड़ रही है. इसकी कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. रिलीज के 9वें दिन शानदार कमाई करते हुए ‘रामायण’ ने कमाल कर दिया है. इस फिल्म ने भारत में 600 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है और साथ ही विक्की कौशल की ‘छावा’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पछाड़ दिया है. ‘रामायण’ का दूसरा पार्ट साल 2028 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा.

नई दिल्ली. रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है. हालांकि, शुरुआती दिनों के बाद कलेक्शन में हल्की गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन दिवाली की लंबी छुट्टियों का फिल्म को जबरदस्त फायदा मिला. अब ‘रामायण’ ने विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘छावा’ को पछाड़ते हुए भारत में 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. जानिए रणबीर की फिल्म ने भारत में कितने बिजनेस कर लिया है. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)

‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग रिलीज से 15 दिन पहले दशहरे के खास मौके पर शुरू हुई थी, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही फिल्म दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये के टिकट बेच चुकी थी. रिलीज के दिन इसने भारत में 64.85 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की. साथ ही यह बॉलीवुड के इतिहास की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन गई. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)

शुक्रवार को फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट देखने को मिली और इसने 48.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया, लेकिन शनिवार को इसने फिर से रफ्तार पकड़ते हुए 69.80 करोड़ रुपये बटोर लिए. इसके बाद सोमवार को 107 करोड़ और मंगलवार को 94 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर फिल्म ने इतिहास रच दिया. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘रामायण’ ने बुधवार को भारत में 500 करोड़ क्लब में शानदार एंट्री मारकर मेकर्स को मालामाल कर दिया. अब इसके 9वें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार को रात 11 बजे तक 47.85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसके साथ ‘रामायण’ का अब भारत में कुल कलेक्शन 612.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)

दिवाली की छुट्टियों के बाद कमाई में थोड़ी कमी जरूर आई है, लेकिन फिल्म ने 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है. अगर बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ की रफ्तार ऐसी ही रही तो वीकेंड तक यह भारत में 700 करोड़ के जादुई आंकड़े आसानी से पार कर जाएगी. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)

खास बात है कि 9वें दिन ‘रामायण’ ने विक्की कौशल की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘छावा’ के 601.57 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इससे पहले यह फिल्म शाहरुख खान की ‘पठान’ (544.28 करोड़ रुपये) और ‘एनिमल’ (556.36 करोड़ रुपये) के लाइफटाइम रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर चुकी है. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)

रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’ दो पार्ट में बनाई गई है. इसका पहला भाग 5 नंवबर को रिलीज हुआ है, जबकि इसका दूसरा पार्ट साल 2028 में दीपावली के मौके पर रिलीज करने के प्लान है. खबर है कि ‘रामायण’ के दूसरे हिस्से की शूटिंग 60 फीसदी हो चुकी है और यह पहले पार्ट से भी भव्य होने वाला है. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)

‘रामायण’ फिल्म में भगवान विष्णु के अवतार श्रीराम की गाथा दिखाई गई है. जब अपने घमंड में चूर लंकापति रावण माता सीता का हरण करता है तब श्रीराम अधर्म के खिलाफ एक महायुद्ध छेड़ते हैं. इस मूवी का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और यश हैं. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.First Published :

November 13, 2026, 23:33 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति