टेस्ट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाला भारतीय, WTC में डक का लगा हुआ है ‘दाग’

होमखेलक्रिकेट

टेस्ट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाला भारतीय, WTC में डक का लगा हुआ है ‘दाग’

Last Updated:September 01, 2026, 16:23 IST

wtc most ducks record: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सबसे ज्यादा बार डक का शिकार होने वाले क्रिकेटर हैं. 42 टेस्ट मैचों की 63 पारियों में उन्होंने बल्लेबाजी की है, जिनमें 23 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटना पड़ा. इस अनचाही लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी भारतीय क्रिकेटर ही है. मोहम्मद सिराज 16 बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में खाता नहीं खोल पाए हैं.

जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट हुए हैं.

नई दिल्ली. 2019 में शुरू हुई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट के नाम हैं, जबकि सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में ऑस्ट्रलिया के मिचेल स्टार्क ने नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा जमाया हुआ है. लेकिन क्या आप जानते हैं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा बार बिना खाता खोले आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड किसके नाम है? जानकार हैरानी हो सकती है कि ये रिकॉर्ड एक ऐसे क्रिकेटर के नाम है, जिसने टेस्ट मैच के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व कीर्तिमान बनाया हुआ है. दिलचस्प यह है कि ये एक भारतीय क्रिकेटर हैं. चलिए जानते हैं.

दरअसल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के नाम दर्ज है. बुमराह 23 बार खाता खोलने में कामयाब नहीं रहे हैं. 2019 से अब तक 42 टेस्ट मैच खेल चुके बुमराह 63 पारियों में बल्लेबाजी के लिए उतरे, जिसमें वह 23 बार बिना कोई रन बनाए आउट हुए.

बुमराह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अब तक 334 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 34 रन रहा है. इस दौरान वह 37 चौके और 11 छक्के भी लगा चुके हैं. कई मौकों पर उन्होंने क्रीज पर खड़े बाकी बल्लेबाजों का बखूबी साथ भी निभाया है. सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने की इस लिस्ट में दूसरा नाम भी भारतीय ही है. मोहम्मद सिराज 16 बार जीरो पर होने के साथ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं. टॉप-5 में साउथ अफ्रीका के केशव महाराज (13), बांग्लादेश के मोमिनुल हक (13) और बांग्लादेश के ही खालिद अहमद (12) भी शामिल हैं.

टेस्ट मैच के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड
बुमराह के नाम टेस्ट मैच के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. उन्होंने 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में 29 रन ठोक दिए थे. ब्रॉड के इस ओवर में 6 एक्स्ट्रा समेत कुल 35 आए थे, जिससे वह टेस्ट मैच के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए. बुमराह ने ब्रायन लारा और जॉर्ज बेली का संयुक्त रिकॉर्ड तोड़ने हुए नया कीर्तिमान कायम किया. इन दोनों दिग्गजों ने टेस्ट के ओवर में 28-28 रन बनाए थे.

About the Author

Shivam Upadhyay

परिचय शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 01, 2026, 16:23 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति