Last Updated:November 13, 2026, 22:32 IST
मशहूर सिंगर ध्वनि भानुशाली ने शुक्रवार को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड यश भानुशाली के साथ सगाई का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी इंगेजमेंट की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें कपल की रोमांटिक बॉन्डिंग के साथ-साथ सिंगर की खूबसूरत सगाई की अंगूठी भी साफ नजर आ रही है. अब ध्वनि भानुशाली के फैंस उन्हें सगाई के लिए बधाइयां दे रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
ध्वनि भानुशाली ने अपनी सगाई का किया ऐलान. (फोटो साभार: Instagram@dhvanibhanushali22)
नई दिल्ली. मशहूर पॉप सिंगर ध्वनि भानुशाली की जिंदगी में एक नए सफर की शुरुआत हो गई है. शुक्रवार को सिंगर ने अपने बॉयफ्रेंड यश भानुशाली के साथ सगाई की खबर से फैंस को सरप्राइज दिया है. यश ने झील के किनारे ढलते सूरज की खूबसूरती के बीच ध्वनि को फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया. अपनी इस खुशी को दुनिया के साथ बांटते हुए ध्वनि ने सोशल मीडिया पर सगाई की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं.
ध्वनि भानुशाली ने इंस्टाग्राम हैंडल पर यश के साथ पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को अपनी जिंदगी के इस खास पल की प्यारी झलक दिखाई. अपने मंगेतर के साथ आने वाले सुनहरे भविष्य को लेकर उत्साहित ध्वनि ने पोस्ट के साथ एक बेहद क्यूट कैप्शन भी लिखा, ‘जिंदगी भर के लिए मुझे मेरा कपकेक मिल गया. मैंने हां कह दिया है.’
View this post on Instagram
ध्वनि भानुशाली ने फ्लॉट की इंगेजमेंट रिंग
ढलते सूरज की खूबसूरत रोशनी के बीच पोज देते हुए इस कपल के चेहरे पर प्यार की चमक साफ नजर आ रही है. इन्हीं में से एक खास तस्वीर में खिलखिलाती हुई ध्वनि अपना हाथ कैमरे की तरफ बढ़ाकर अपनी चमकती हुई डायमंड इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं. तस्वीरों में कपल के खास दिन के कई दिल छू लेने वाले पल कैद हुए हैं. झील के शांत किनारे पर बेहद रोमांटिक आउटडोर सेटअप तैयार किया गया था, जहां फूलों से सजे आर्च के बीच ‘विल यू मैरी मी’ का चमकता हुआ साइन बोर्ड लगा है.
कपल ने सगाई के बाद मनाया जश्न
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कपल के आसपास मोमबत्तियां, डायरेक्टर स्टाइल कुर्सियां, एक आरामदायक टेंट और ताड़ के पेड़ इस नजारे को और भी हसीन बना रहे. एक अन्य बेहद प्यारी तस्वीर में ध्वनि भानुशाली और यश भानुशाली हाथ में शैंपेन के गिलास थामे अपनी नई शुरुआत का जश्न मनाते दिख रहे हैं. इसी दौरान यश बड़े प्यार से ध्वनि के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं.
कौन हैं ध्वनि भानुशाली के मंगेतर यश?
ध्वनि भानुशाली ने ‘वास्ते’, ‘लेजा रे’ और ‘दिलबर’ जैसे सुपरहिट गानों के जरिए अपनी पहचान बनाई है. उनके शानदार म्यूजिकल सफर फैंस बखूबी वाकिफ हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके मंगेतर लाइमलाइट से थोड़ा दूर रहना पसंद करते हैं. यश भानुशाली मुंबई के एक जाने-माने एंटरप्रेन्योर हैं. वह ई-स्पोर्ट्स और टैलेंट मैनेजमेंट की दुनिया की प्रमुख संस्था ‘ओरंगुटान इंडिया’ के फाउंडर हैं.
About the Author
Kamta PrasadSenior Sub Editor
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
और पढ़ेंFirst Published :
November 13, 2026, 22:32 IST










