Last Updated:November 13, 2026, 22:30 IST
दिग्गज अभिनेता रजा मुराद ने वाराणसी पहुंचकर हरहुआ स्थित 51 फीट ऊंची वरद अंजनेय हनुमान जी की प्रतिमा के दर्शन किए. उन्होंने श्रीराम और हनुमान के प्रति अपनी आस्था जताई. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफ
ख़बरें फटाफट
रजा मुराद ने भगवान हनुमान के प्रति आस्था जाहिर की. (फोटो साभार: Instagram@razamurad1950)
नई दिल्ली: धर्मनगरी काशी में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल देखने को मिली. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रजा मुराद ने वाराणसी में बजरंगबली के दर्शन किए और अपनी श्रद्धा जाहिर की. मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखने वाले रजा मुराद ने भगवान हनुमान और प्रभु श्रीराम के प्रति अपनी आस्था जताई, जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर भी हो रही है.
रजा मुराद वाराणसी के हरहुआ स्थित 51 फीट ऊंची वरद अंजनेय हनुमान जी की प्रतिमा के दर्शन करने पहुंचे. मंदिर पहुंचकर उन्होंने हनुमान जी की भव्य प्रतिमा के दर्शन किए और मंदिर की भव्यता की जमकर सराहना की. अभिनेता ने खुद वीडियो बनाकर हनुमान जी की भक्ति और शक्ति का वर्णन किया. इस वीडियो में काशी की धार्मिक आस्था की झलक साफ देखने को मिली.
View this post on Instagram
रजा मुराद का पोस्ट चर्चा में
रजा मुराद ने तीन दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो साझा किया था. वीडियो साझा करते ही यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. लोग उनकी इस पहल की सराहना कर रहे हैं और इसे हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की मिसाल बता रहे हैं. वीडियो मैसेज में रजा मुराद ने कहा, ‘वाराणसी से बाबतपुर एयरपोर्ट जाते वक्त हनुमान जी की विशाल मूर्ति दिख रही, जिसका नाम है- वरद आंजनेय मंदिर. दो साल पहले इस मूर्ति की स्थापना हुई थी. जहां तक हनुमान जी का सवाल है. पूरी दुनिया उनसे बहुत प्रेम करती है और उनकी पूजा करती है. श्रीराम चंद्र के लिए उनके मन में जो श्रद्धा थी और वफादारी थी, वह अपने आप में जीती-जागती एक मिसाल है. मैंने सोचा इसे अपने फैंस के साथ शेयर किया जाए. लव यू ऑल.’
रजा मुराद का वीडियो लोग कर रहे पसंद
रजा मुराद के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. काशी में उनकी इस यात्रा को गंगा-जमुनी तहजीब की जीवंत तस्वीर के रूप में देखा जा रहा है. वाराणसी को वैसे भी धर्म, संस्कृति और सौहार्द की नगरी माना जाता है. यहां हर धर्म के लोग एक-दूसरे के पर्व और आस्था का सम्मान करते हैं. ऐसे में एक मुस्लिम अभिनेता का हनुमान मंदिर जाकर दर्शन करना और अपनी श्रद्धा व्यक्त करना इस परंपरा को और मजबूत करता है. हरहुआ स्थित वरद अंजनेय मंदिर में 51 फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा लोगों का ध्यान खींच रही है. वाराणसी से बाबतपुर एयरपोर्ट जाने वाले रास्ते पर यह प्रतिमा दूर से ही नजर आती है.
About the Author
Abhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
November 13, 2026, 22:30 IST










