4,6,4,4 और फिर आउट…वैभव का कैच लेने के लिए पाटीदार ने लगाई 30m की उल्टी दौड़
Last Updated:September 01, 2026, 16:02 IST
Vaibhav Suryavanshi Rajat Patidar catch: दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ पहली पारी में 92 रन की पारी खेलने वाले वैभवन सूर्यवंशी दूसरी पारी में 43 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हो गए. बड़ा शॉट लगाने की फिराक में वह डीप मिड विकेट पर रजत पाटीदार द्वारा लपके गए.
रजत पाटीदार ने लिया वैभव सूर्यवंशी का शानदार कैच
बेंगलुरु: शायद वैभव सूर्यवंशी का इरादा था कि वह सेंट्रल जोन के खिलाफ 159 रन के आसान लक्ष्य के जवाब में अपनी टीम ईस्ट जोन को जिताकर ही मैदान से बाहर आएंगे. मगर 15 साल के इस विस्फोटक बल्लेबाज की डिक्शनरी में ‘संभलकर खेलना’ जैसा शब्द ही नहीं है. शायद यही वजह है कि 14वें ओवर में यश ठाकुर को चार बाउंड्री मारने के बाद वह एक और छक्का उड़ाना चाहते थे, लेकिन बाउंड्री के करीब रजत पाटीदार ने उनका एक शानदार कैच लपक लिया.
छक्का मारने के चक्कर में आउट हुए वैभव
बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में खेले जा रहे पहले सेमीफाइनल के तीसरे दिन वैभव ने अपनी टीम को ठोस शुरुआत दिलाई. 14वें ओवर में मीडियम पेसर यश ठाकुर की पहली गेंद पर चौका, दूसरी पर छक्का, तीसरी पर चौका और चौथी पर भी चौका मारने के बाद वह बेसब्र हो गए.
What. A. Catch
Central Zone captain Rajat Patidar pulls off an absolute blinder
रजत पाटीदार ने उल्टा भागते हुए लिया कैच
वैभव को लगा कि अपना स्ट्राइक रेट सुधारने और अबतक शांत बल्ले की स्ट्रोक चेक करने का यही सही समय है. पांचवीं गेंद डॉट गई तो इस बाएं हाथ के बल्लेबाज का सब्र जवाब दे गया. आखिरी गेंद पर छक्का मारने की चाहत में वैभव ने अंदर आती हुई एक लेंथ बॉल देखी और मिड-विकेट के ऊपर से छक्का मारने के लिए जोर से शॉट खेला, लेकिन गेंद ने दूरी के बजाय ज्यादा ऊंचाई पकड़ ली. मिड-ऑन से तिरछा कम से कम 30 मीटर दौड़ते हुए पाटीदार ने एक शानदार कैच लपका, जबकि सूरज की रोशनी लगातार उनकी आंखों में पड़ रही थी.
6 सितंबर से शुरू होगा फाइनल
वैभव सूर्यवंशी ने पहली पारी में 81 गेंद में 92 रन बनाए थे जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 43 गेंद में 40 रन की पारी खेली. सितारों से सजी सेंट्रल जोन को हराना आसान नहीं था. अब फाइनल में वैभव सूर्यवंशी पर सारी निगाहें होंगी. देखना होगा कि क्या 15 साल का यह सुपरस्टार सेमीफाइनल में शतक न बना पाने की कसर खिताबी मुकाबले में निकाल पाता है या नहीं.
About the Author
Anshul TalmaleDeputy News Editor
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रे…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
September 01, 2026, 16:02 IST










