Last Updated:November 13, 2026, 21:36 IST
सौरव जोशी सोशल मीडिया के स्टार हैं. वे नंबर 1 यूट्यूबर हैं. उनके मजेदार वीडियो बच्चे और बड़े देखना पसंद करते हैं, हालांकि वे कई बार अपने कॉन्टेंट की वजह से विवादों में घिरे. अब सौरव जोशी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे उन्होंने परिवार के साथ बनाया. वे वीडियो में अपनी पत्नी के कपड़े पहने दिख रहे हैं. वीडियो पर लोगों के रिएक्शन ने ध्यान खींचा है.
ख़बरें फटाफट
सौरव जोशी इंडिया के नंबर 1 यूट्यूबर हैं. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)
नई दिल्ली: फेमस यूट्यूबर सौरव जोशी हर बार कुछ ऐसा करते हैं, जो लोगों की नजरों में आ जाता है. वीडियो में घरवालों के साथ उनका मस्ती-मजाक लोगों को भाता है. मगर नए व्लॉग में उनका अतरंगी अवतार पचाना मुश्किल हो रहा है. वे कैमरे के सामने पत्नी के कपड़े पहनकर आ गए. सौरव का अनूठा रूप देखकर घरवाले भी हैरान दिखे. लोग वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं.
सौरव जोशी वायरल वीडियो में अपने घरवालों के साथ ‘ट्रुथ एंड डेयर’ खेल खेलते हैं. बोतल घूमती है, तो अवंतिका को डांस करने का टास्क दिया जाता है. फिर सौरव जोशी के बड़े पापा को डेयर मिलता है, जो सबके सामने बड़ी मम्मी को प्रपोज करते हैं. फिर सौरव की चाची की बारी आती है. सौरव जोशी उन्हें अपने चाचा पर पूरा गुस्सा और शिकायतें जाहिर करने का टास्क देते हैं. घरवालों को चूटीले अंदाज में उनका शिकायत करने का तरीका पसंद आता है और घर में हंसी-ठिठोली शुरू हो जाती है.
सौरव जोशी का अतरंगी अवतार
जब सौरव जोशी की ओर बोतल इशारा करती है, तो उन्हें ऐसा डेयर दिया जाता है, जिससे लोग हैरान रह गए. वे पत्नी के कपड़े पहनकर सबके सामने आते हैं. हैरान घरवाले उनका अतरंगी रूप देखकर खूब हंसते हैं. लोग भी उनके मजेदार अवतार पर हंसी-ठिठोली करते हुए दिलचस्प कमेंट कर रहे हैं. वे वीडियो के जरिये घर की छोटी-मोटी नोंकझोक को बयां करते हैं, जिसमें प्यार, तकरार और भरपूर अपनापन होता है.
सौरव जोशी की मस्ती को पसंद कर रहे फैंस
सौरव जोशी के वीडियो पर एक यूजर कमेंट करता है, ‘चाचा जी जैसा दोस्त और भाई मिलना बहुत मुश्किल है. ऐसे ही बॉन्ड बना रहे.’ दूसरा यूजर कहता है, ‘सौरव भाई, आपकी वीडियो देखकर चेहरे पर मुस्कान आ जाती है, लेकिन सोचिए उस इंसान की खुशी कितनी होगी जिसे आप अपने हाथों से इतना बड़ा सरप्राइज देते हो. आप सिर्फ व्लॉग नहीं बनाते, लोगों की यादें बनाते हो.’ यूट्यूबर पर अपनी पत्नी के साथ गलत बर्ताव करने का आरोप लग चुका है.
About the Author
Abhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
November 13, 2026, 21:36 IST









