ऋचा के 94 रन पर भारी पड़ी डिक्लर्क की पारी, वर्ल्ड कप में पहला मैच हारा भारत

होमखेलक्रिकेट

ऋचा के 94 रन पर भारी पड़ी डिक्लर्क की पारी, वर्ल्ड कप में पहला मैच हारा भारत

Last Updated:October 10, 2025, 00:52 IST

Women World Cup IND W vs SA W: महिला वर्ल्ड कप में भारत को पहली बार झेलनी पड़ी. साउथ अफ्रीका ने रोमांचक मैच में छक्के के साथ मुकाबला अपने नाम किया.

भारत vs साउथ अफ्रीका

विशाखापत्तनम: ऋचा घोष की 94 रन की साहसिक पारी बेकार चली गई क्योंकि नेदिन डिक्लर्क के तूफानी अर्धशतक और क्लो ट्रायोन के ऑलराउंड प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने महिला वनडे वर्ल्ड कप में गुरुवार रात भारत को तीन विकेट से हरा दिया.

49वें ओवर में हारा भारत
भारत के 252 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए डिक्लर्क ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान 54 गेंद में आठ चौकों और पांच छक्कों से नाबाद 84 रन बनाने के अलावा ट्रायोन (49) के साथ सातवें विकेट के लिए 69 रन जोड़कर दक्षिण अफ्रीका को 48.5 ओवर में सात विकेट पर 252 रन के स्कोर तक पहुंचाकर जीत दिलाई. कप्तान और सलामी बल्लेबाज लॉरा वोलवार्ट ने भी 70 रन की उम्दा पारी खेली.

ऋचा घोष के 94 रन बेकार गए
इससे पहले बाएं हाथ की स्पिनरों ट्रायोन (32 रन पर तीन विकेट) और नोनकुलुलेको मलाबा (46 रन पर दो विकेट) ने बीच के ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों पर शिकंजा कसते हुए स्कोर छह विकेट पर 102 रन कर दिया, लेकिन ऋचा घोष (94 रन, 77 गेंद, 11 चौके, चार छक्के) और स्नेह राणा (33 रन, 24 गेंद, छह चौके) ने आठवें विकेट के लिए 53 गेंद में 88 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की जिससे मेजबान टीम 251 रन तक पहुंचने में सफल रही. ऋचा ने अमजोत कौर (13) के साथ भी सातवें विकेट के लिए 51 रन जोड़े. मारिजेन काप (45 रन पर दो विकेट) और नेदिन डिक्लर्क (52 रन पर दो विकेट) ने भी दो-दो विकेट चटकाए, जिससे भारतीय टीम 49.5 ओवर में सिमट गई. भारत ने अंतिम नौ ओवर में 97 रन जुटाए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरे दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही. टीम ने छठे ओवर में 18 रन तक ही ताजमिन ब्रिट्स (00) और सुने लुस (05) के विकेट गंवा दिए. ब्रीट्स का क्रांति गौड़ (59 रन पर दो विकेट) ने अपनी ही गेंद पर शानदार कैच लपका जबकि लुस को अमनजोत ने विकेटकीपर ऋचा के हाथों कैच कराया.

आफ स्पिनर स्नेह (47 रन पर दो विकेट) ने 14वें ओवर में कैप को बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ा जबकि ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा (54 रन पर एक विकेट) ने अगले ओवर में एनिके बोश (01) को अपनी ही गेंद पर लपककर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर चार विकेट पर 58 रन किया. श्री चरणी (37 रन पर एक विकेट) ने विकेटकीपर बल्लेबाज सिनालो जाफ्ता (14) को पगबाधा करके दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका दिया.

दक्षिण अफ्रीका के रनों का शतक 28वें ओवर में पूरा हुआ. दक्षिण अफ्रीका को अंतिम 15 ओवर में जीत के लिए 112 रन की दरकार थी. हरमनप्रीत ने इसके बाद गेंद क्रांति को थमाई और उन्होंने अपनी कप्तान को निराश नहीं करते हुए वोलवार्ट को शानदार यॉर्कर पर बोल्ड कर दिया.

ट्रायोन ने इसके बाद डिक्लर्क के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. ट्रायोन 46 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रहीं जब स्नेह की गेंद पर स्मृति ने उनका कैच टपका दिया. दक्षिण अफ्रीका को अंतिम पांच ओवर में 52 रन की जरूरत थी. डिक्लर्क ने स्नेह की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा, लेकिन ट्रायोन पगबाधा हो गईं। ट्रायोन ने 66 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके मारे.

डि क्लर्क ने क्रांति पर लगातार दो छक्के और एक चौके के साथ 40 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और फिर दीप्ति पर भी दो चौके मारकर दक्षिण अफ्रीका को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। उन्होंने अमनजोत पर दो छक्कों के साथ अपनी टीम को जीत दिलाई.

About the Author

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 10, 2025, 00:52 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति