शपथ के तुरंत बाद राहुल गांधी ने वीडी सतीशन के कान में ऐसा क्या कह दिया? सुनते ही सीधे मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ भागे- VIDEO

VD Satheesan and Rahul Gandhi News: केरल में कांग्रेस नीत UDF (यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट) की 10 साल बाद सत्ता में वापसी हो गई है। वीडी सतीशन ने तिरुवनंतपुरम में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान कई ऐसे पल दिखे जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। खासकर जब सतीश और राहुल गांधी गले मिले, ठीक उसके बाद सतीशन मंच पर दौड़ते नजर आए।

दरअसल, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद वीडी सतीशन सीधे राहुल गांधी के पास पहुंचे थे, राहुल गांधी ने भी गर्मजोशी से सतीशन को गले लगाकर उन्हें बधाई दी। इसके ठीक बाद सतीशन अपनी सीट पर बैठने ही जा रहे थे कि, तभी सीट पर बैठने से पहले ही राहुल गांधी ने उनके कान में कुछ कहा। राहुल की बात सुनते ही सतीशन तुरंत वापस मुड़े और मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ दौड़कर पहुंचे, वहां मल्लिकार्जुन खरगे और तमाम वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

राहुल गांधी ने सतीशन के कान में क्या कहा? 

राहुल गांधी ने सतीशन के कान में कुछ कहा जिसके बाद नए-नए मुख्यमंत्री बने सतीशन तुरंत वरिष्ठ नेताओं के पास मिलने पहुंच गए। राहुल ने कान में क्या बोला इसको लेकर तो कोई जानकारी नहीं है लेकिन, माना जा रहा है कि,राहुल गांधी सतीशन को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से व्यक्तिगत रूप से मिलकर शुभकामनाएं लेने का सुझाव दिया होगा

‘वंदे मातरम्’ से हुई समारोह की शुरुआत

केरल में कांग्रेस-मुस्लिम लीग की गठबंधन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ से हुई। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी कांग्रेस और UDF (यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट) के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

वीडी सतीशन के साथ 20 मंत्रियों ने भी शपथ ली

करीब छह दशक बाद ऐसा हुआ जब मुख्यमंत्री के साथ पूरा मंत्रिमंडल एक साथ शपथ लेता नजर आया। नई कैबिनेट में रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन, सनी जोसेफ, पीके कुन्हालीकुट्टी, पीके बशीर और केएम शाजी जैसे बड़े नेता शामिल हैं। 
केरल विधानसभा चुनाव 2026 में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। कांग्रेस ने 63 सीटें जीतीं, जबकि UDF गठबंधन ने 140 सदस्यीय विधानसभा में कुल 102 सीटों पर जीत दर्ज कर CPI(M) नीत LDF सरकार के 10 साल के शासन का अंत कर दिया। पिछले पांच साल से विपक्ष के नेता रहे वीडी सतीशन को कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का श्रेय दिया जाता है। यही वजह रही कि पार्टी ने उन्हें राज्य की कमान सौंपी।



Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति