‘जीत गए, जीत गए…’ बेटे अभिषेक की विजय पर गदगद हुए अमिताभ बच्चन, पोस्ट लिख जाहिर की खुशी

Last Updated:October 02, 2025, 12:17 IST

अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स को प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 में हरियाणा स्टीलर्स पर जीत की बधाई दी. सोशल मीडिया पर बिग बी का पोस्ट खूब वायरल हो रहा है.

अमिताभ बच्चन ने बेटे की टीम की जीत की खुशी जाहिर की है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज स्टार अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने पिता की कविताओं के अंश अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं, लेकिन अब उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर अपने बेटे अभिषेक बच्चन की जीत पर खुशी जाहिर की है. अभिषेक बच्चन की पेशेवर कबड्डी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स (जेपीपी) प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन में जीत गई है. टीम ने हरियाणा स्टीलर्स को 37-36 के स्कोर से हरा दिया है.

इस खुशी को हाजिर करते हुए अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन और उनकी पूरी टीम को बधाई दी है. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘जीत गए, जीत गए! फिर से जीत गए…अभिषेक बच्चन…. क्या खेल है… आपकी टीम जेपीपी-कबड्डी में जयपुर पिंक पैंथर्स ने दो बार की चैंपियन को हराया… वो भी आपके स्टार खिलाड़ी के बिना जो घायल हो गया था.’

एक्टर ने आगे लिखा, ‘टीम को मेरी शुभकामनाएं…इस सीजन में यह जीत और कुछ अन्य जीतें, कहीं बेहतर विरोधियों के खिलाफ चरित्र और इच्छाशक्ति को दर्शाती हैं.

अमिताभ बच्चन का पोस्ट.

फैंस भी एक्टर के पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं और अभिषेक बच्चन को जीत की बधाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘यस सर…टीम अलग-अलग स्तर पर ऊर्जा दिखा रही है और कुछ गलतियां कर रही है, लेकिन उनका जोश हाई है. एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बिल्कुल प्रेरणादायक जीत! जिस तरह से जयपुर पिंक पैंथर्स ने एक प्रमुख खिलाड़ी के बिना अपना धैर्य बनाए रखा. वह सच्ची गहराई और लड़ाई की भावना को दर्शाता है.’

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं. एक्टर की ‘आंखें-2’, ‘आंख मिचौली’, ‘कल्कि 2’, ‘ब्रह्मास्त्र का दूसरा पार्ट’, ‘भूतनाथ-2’, और ‘रामायण’ जैसी फिल्में आने वाली हैं. ये सभी फिल्में साल 2026 और 2027 तक रिलीज होंगी. अमिताभ बच्चन की आखिरी रिलीज फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ थी, जिसमें उन्होंने दीपिका पादुकोण और प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर की थी.

About the Author

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

October 02, 2025, 12:17 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति