‘इनके पास कोई काम नहीं, ये लोग…’, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला

Last Updated:May 09, 2026, 13:30 IST

Lucknow News: महाराणा प्रताप की जयंती के दिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भाजपा दरारवादी है और इसमें झगड़ा लगाने वाले लोग हैं. जो लोग जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं, उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर को ही जीरो कर दिया है.

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के कार्यालय में शनिवार के दिन महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई. इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई काम नहीं है, ये लोग बस नकारात्मकता फैलाते हैं और एक-दूसरे में लड़ाई लगवाते हैं. हमको मल्टी लेयर इलेक्शन माफिया का मुकाबला करना होगा. जिन्हें लोकतंत्र और संविधान को बचाना है, उन्हें इससे लड़ना होगा.

सपा प्रमुख ने कहा कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी की सरकार जब भी होगी, तो महाराणा प्रताप की जयंती पर दो दिन का अवकाश घोषित किया जाएगा. पार्टी रिवरफ्रंट पर महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा लगाएगी, जिसमें चेतक भी होगा, सोने का भाला भी होगा. उन्होंने कहा कि हम संविधान लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे.

ईवीएम से हराकर ईवीएम हटाएंगे
इंडिया गठबंधन के कमजोर पड़ने पर अखिलेश यादव ने कहा कि उनके पास कोई काम नहीं है. भाजपा दरारवादी है और इसमें झगड़ा लगाने वाले लोग हैं. जो लोग जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं, उन्होंने लॉ एंड ऑर्डर को ही जीरो कर दिया है. कल एक विकसित देश में बैलेट से वोट डाले गए. बैलेट से वोट पड़े, ये मांग हमारी रहेगी. आने वाले चुनाव में हम सामने वाली पार्टी को ईवीएम से हराकर ईवीएम हटाएंगे.

बंगाल चुनाव को लेकर बोले सपा प्रमुख
भाजपा पर आरोप लगाते हुए सपा नेता ने कहा कि 2019 में जिन्होंने वोट डाला, 2022 में उनका वोट डिलीट कर दिया गया था. उसी काम को बेहतर तरीके से करने के लिए ये लोग एसआईआर लेकर आ गए. आखिर बंगाल में किसका सॉफ्टवेयर था, जिसकी वजह से बड़े पैमाने पर लोग वोट डालने से वंचित रह गए. लखनऊ में सरोजिनी नगर के पास एक आदमी से कितने सौ ऑब्जेक्शन कराए गए. किसी भी उदाहरण पर इलेक्शन कमीशन ने कोई कार्रवाई नहीं की. इसलिए कह रहा हूं, यहां मल्टीपल लेयर माफिया काम कर रहा है.

अब तक चुनाव आयोग मौन
उन्होंने कहा कि जब समाजवादी पार्टी की सरकार आएगी, तो केजी से पीजी तक लड़कियों की पढ़ाई मुफ्त होगी, गरीबों को फ्री इलाज मिलेगा. वहीं ओम प्रकाश राजभर के बयान पर सपा प्रमुख ने कहा कि आप बात नहीं समझ रहे हो, मैं कुछ कह दूंगा तो बुरा लग जाएगा. बस इतना कहूंगा, “चल संन्यासी मंदिर में”, ये भी तो बताएं कि कंघे की किसी को जरूरत ही नहीं है. एक निषाद, जो दस्तखत करना भी नहीं जानता था, समाजवादी पार्टी के वोट काटने के लिए उससे दस्तखत कराए गए, लेकिन चुनाव आयोग चुप है औ र अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति