Last Updated:October 10, 2025, 14:08 IST
Army Sports Institute : भारतीय सेना का एक ऐसा स्कूल है, जहां पढ़ाई के साथ खिलाड़ी तैयार किए जाते हैं. आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में ओलंपिक में खेलने के लिए खिलाड़ी तराशे जाते हैं. और भी खास यह है कि सारी सुविधा फ्री है.
Army Sports Institute: आठ साल की उम्र में यहां बच्चों की भर्ती होती है.
Army Sports Institute : भारतीय सेना राष्ट्रीय मिलिट्री कॉलेज समेत कई टॉप स्कूल संचालित करती है. सेना का एक ऐसा स्कूल भी है, जहां ओलंपिक में पदक जीतने के लिए खिलाड़ी तैयार किए जाते हैं. साथ ही इसमें पढ़ना-लिखना और रहना-खाना भी फ्री है. इसका नाम आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट (ASI),पुणे है. यह इंस्टीट्यूट होनहार खिलाड़ियों को तराशने के लिए दो प्रमुख कार्यक्रम चलाता है- बॉय स्पोर्ट्स कंपनी और दूसरा आर्मी गर्ल्स स्पोर्ट्स कंपनी.
आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में सात प्रमुख खेलों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है. ये खेल एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बॉक्सिंग, डाइविंग, फेंसिंग (तलवारबाजी), वेटलिफ्टिंग और कुश्ती हैं. आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट (ASI) में बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी और गर्ल्स स्पोर्ट्स कंपनी कार्यक्रम के लिए 8 से 14 साल के बालक और बालिकाओं को चुना जाता है. इसका उद्देश्य कम उम्र में लड़कों और लड़कियों को खेल का प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है.
कक्षा 6 से 12वीं तक पढ़ाई फ्री
आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट के बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी और गर्ल्स स्पोर्ट्स कंपनी में खेल के प्रशिक्षण के साथ कक्षा 6 से 12वीं तक की पढ़ाई भी कराई जाती है. इंस्टीट्यूट अपने बच्चों का सामान्य स्कूलिंग के लिए सीबीएसई या राज्य बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में नामांकन कराता है. यह पूरी पढ़ाई फ्री होती है. रहने के लिए लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग हॉस्टल बने हुए हैं.
आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में भर्ती की योग्यता
बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी और गर्ल्स स्पोर्ट्स कंपनी के लिए शैक्षणिक और खेल संबंधी योग्यताएं एक समान हैं. बच्चों को पांचवीं पास होना चाहिए. साथ ही संबंधित खेल में राष्ट्रीय, राज्य या जिला स्तर पर जूनियर या सब जूनियर कैटेगरी में पदक हासिल किया होना चाहिए.
कैसे करें आवेदन?
आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी और गर्ल्स स्पोर्ट्स कंपनी कार्यक्रम स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ मिलकर चलाता है. इंस्टीट्यूट की वेबसाइट https://armysportsinstitute.com/ पर जाकर आवेदन किया जा सकता है. दूसरा तरीका यह है कि समय-समय पर रक्षा मंत्रालय खिलाड़ियों के चयन के लिए इंडक्शन रैली का आयोजन करता है. जिसकी जनकारी समाचार पत्रों में और PIB की वेबसाइट पर दी जाती है.
आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में चयन प्रक्रिया
- डॉक्यूमेंटेशन और बेसिक फिजिकल चेकिंग होती है.
- संबंधित खेल में स्किल टेस्ट होता है, जिसे स्पोर्ट्स ट्रॉयल कहते हैं.
- स्पोर्ट्स मेडिसिन टेस्ट और डिटेल मेडिकल चेकअप होता है.
About the Author
प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
October 10, 2025, 14:08 IST










