ध्वनि भानुशाली के होने वाले पति कौन हैं? सिंगर के मंगेतर यश के बारे में जानें सबकुछ

Last Updated:November 14, 2026, 15:59 IST

मशहूर सिंगर ध्वनि भानुशाली ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड यश भानुशाली के साथ सगाई कर ली है, जिससे उनके फैंस बेहद खुश हैं. सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए ध्वनि ने शुक्रवार को अपनी इंगेजमेंट की ऐलान किया है. इस खास मौके की तस्वीरें सामने आते ही इंटरनेट पर छा गई हैं, जिनमें कपल की बेहतरीन केमिस्ट्री और ध्वनि की डायमंड इंगेजमेंट रिंग साफ नजर आ रही है. मगर ध्वनि की सगाई के बाद फैंस उनके होने वाले पति यश भानुशाली के बारे में जानने को बहुत उत्सुक हैं.

नई दिल्ली. मशहूर सिंगर ध्वनि भानुशाली इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं. उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपनी सगाई की खबर देखकर फैंस को चौंका दिया. ध्वनि ने बॉयफ्रेंड यश भानुशाली से सगाई की है. सिंगर के बारे में लोग सबकुछ जानते हैं, लेकिन उनके होने वाले हमसफर के बारे में लोगों को बहुत कम पता है. (फोटो साभार: Instagram@yashbhanushali2112)

ध्वनि भानुशाली के मंगेतर यश भानुशाली अब तक लाइमलाइट से दूर ही रहे हैं. जैसे ही इस कपल ने अपनी सगाई का ऐलान किया, फैंस के मन में उनके बारे में और अधिक जानने की उत्सुकता बढ़ गई है. चलिए आपको बताते हैं कि यश भानुशाली कौन हैं और वह क्या करते हैं. (फोटो साभार: Instagram@yashbhanushali2112)

यश भानुशाली एक सफल एंटरप्रेन्योर हैं, जो गेमिंग, ई-स्पोर्ट्स और क्रिएटिव इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. जहां एक तरफ ध्वनि भानुशाली म्यूजिक की दुनिया का एक बेहद जाना-माना नाम हैं, वहीं यश अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं और बहुत कम ही पब्लिक अपीयरेंस देते हैं. (फोटो साभार: Instagram@yashbhanushali2112)

Add News18 as
Preferred Source on Google

यश के इंस्टाग्राम अकाउंट @yashbhanushali2112 से उनके काम की थोड़ी झलक मिलती है. उनके बायो में तीन वेंचर्स का जिक्र है- ओरंगुटान , एप लैब्स और एप सिटी. उन्होंने इन सभी के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेजों के लिंक भी शेयर किए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश ‘ओरंगुटान’ के फाउंडर हैं, जो ई-स्पोर्ट्स और टैलेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में काम करने वाली एक बड़ी संस्था है. (फोटो साभार: Instagram@yashbhanushali2112)

यह भारत की तेजी से बढ़ती गेमिंग इंडस्ट्री का हिस्सा है, जहां आजकल ऑनलाइन गेमिंग, गेमिंग टीम्स और डिजिटल कंटेंट के प्रति लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ रही है. एंटरप्रेन्योर होने के साथ-साथ यश एक बेहतरीन फोटोग्राफर भी हैं. वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर ध्वनि, अपने परिवार और अपने साथ काम करने वाले लोगों की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. (फोटो साभार: Instagram@yashbhanushali2112)

सोशल मीडिया प्रोफाइल के जरिए यश भानुशाली के बिजनेस वेंचर्स के बारे में तो पता चलता है, लेकिन इन कंपनियों में उनकी सटीक भूमिका या कामकाज के बारे में अभी बहुत ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं है. शुक्रवार को ध्वनि ने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर यश के साथ अपनी सगाई का ऐलान किया. (फोटो साभार: Instagram@yashbhanushali2112)

इन तस्वीरों में कपल शांत झील और ढलते सूरज की खूबसूरत वादियों के बीच नजर आ रहा है. यश ने इस खास पल के लिए फूलों से सजे आर्च के साथ बेहद रोमांटिक प्रपोजल प्लान किया था, जिस पर ‘विल यू मैरी मी’ लिखा हुआ था. एक तस्वीर में यश बड़े प्यार से ध्वनि के गाल पर किस करते दिख रहे हैं, तो वहीं दूसरी फोटो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाए नजर आ रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@yashbhanushali2112)

इस दौरान ध्वनि ने फैंस को अपनी खूबसूरत डायमंड की इंगेजमेंट रिंग की झलक भी दिखाई. तस्वीरों में कपल हाथ में शैंपेन के गिलास थामे अपनी जिंदगी के इस खास पल का जश्न मनाता हुआ बेहद खुश नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ध्वनि ने कैप्शन लिखा, ‘जिंदगी भर के लिए मुझे मेरा कपकेक मिल गया. मैंने हां कह दिया है. (फोटो साभार: Instagram@yashbhanushali2112)

बताते चलें कि ध्वनि भानुशाली को साल 2019 में अपने गाने ‘वास्ते’ की जबरदस्त सफलता के बाद घर-घर में पहचानी जाने लगीं. इसके बाद उन्होंने ‘सत्यमेव जयते’ का ‘दिलबर’, ‘लुका छुपी’ का ‘दुनिया’, ‘साहो’ का ‘साइको सैयां’, ‘लेजा रे’, ‘इशारे तेरे’ और ‘सौदा खरा खरा’ जैसे कई सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी. (फोटो साभार: Instagram@yashbhanushali2112)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.First Published :

November 14, 2026, 15:59 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति