कभी आशिक कभी सनकी प्रेमी, OTT पर देखें किंग खान की ये मूवी, प्यार की हदें कर देंगी हैरान

Last Updated:November 14, 2026, 16:15 IST

Shah Rukh Khan Obsession Movies On OTT: शाहरुख खान ने अपने फिल्मी सफर में सिर्फ प्यार करने वाले हीरो की भूमिका नहीं निभाई, बल्कि ऐसे किरदार भी पर्दे पर उतारे हैं, जिन्हें देखकर दर्शक हैरान रह गए. उनकी कुछ फिल्मों में मोहब्बत की जगह बदले ने ली तो कहीं किसी को पाने की चाहत खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई. इन फिल्मों में किंग खान की एक्टिंग और अंदाज दोनों देखने लायक हैं.

नई दिल्ली. शाहरुख खान को बॉलीवुड का रोमांस किंग कहा जाता है. पर्दे पर उनका प्यार जताने का अंदाज लाखों लोगों को पसंद आता है. लेकिन किंग खान ने अपने करियर में ऐसे किरदार भी निभाए हैं, जिनका प्यार धीरे-धीरे जुनून और सनक में बदल जाता है. कभी वह किसी लड़की को पाने के लिए सारी हदें पार करते नजर आए तो कभी अपने हीरो होने के जुनून में एक खतरनाक रास्ता चुन लिया. खास बात यह है कि इन फिल्मों में शाहरुख का अंदाज उनके रोमांटिक हीरो वाले रूप से बिल्कुल अलग है. अगर आप भी शाहरुख के ऐसे ही डार्क और जुनूनी किरदार देखना चाहते हैं तो उनकी ये पांच फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में होनी चाहिए.

फिल्म – डर (1993)
कहां देखें- नेटफ्लिक्स
निर्देशक- यश चोपड़ा
शाहरुख खान की सबसे यादगार जुनूनी प्रेम कहानियों में ‘डर’ का नाम जरूर आता है. फिल्म में वह राहुल मेहरा का किरदार निभाते हैं, जिसे किरण (जूही चावला) से एकतरफा प्यार हो जाता है. किरण की जिंदगी में सुनील (सनी देओल) पहले से मौजूद है, लेकिन राहुल इस सच्चाई को स्वीकार नहीं कर पाता. वह किरण का पीछा करता है और उसे पाने के लिए खतरनाक कदम उठाता है. इस फिल्म में शाहरुख ने एक ऐसे प्रेमी का किरदार निभाया, जिसके प्यार में डर और जुनून दोनों शामिल हैं.

फिल्म – बाजीगर (1993)
कहां देखें- अमेजन प्राइम वीडियो और अमेजन एमएक्स प्लेयर
निर्देशक- अब्बास-मस्तान
‘बाजीगर’ में शाहरुख खान ने अजय शर्मा का किरदार निभाया था. यह एक ऐसे युवक की कहानी है, जिसके परिवार को एक कारोबारी मदन चोपड़ा की वजह से भारी नुकसान उठाना पड़ता है. अजय अपने परिवार के साथ हुए अन्याय का बदला लेने के लिए नई पहचान बनाता है और मदन चोपड़ा की दोनों बेटियों के करीब पहुंचता है. इस फिल्म में शाहरुख ने हीरो की पारंपरिक छवि से हटकर एक एंटी-हीरो का किरदार निभाया था. फिल्म में उनका अंदाज प्यार, धोखे और बदले का खतरनाक मेल दिखाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म – अंजाम (1994)
कहां देखें- नेटफ्लिक्स
निर्देशक- राहुल रवैल
इस फिल्म में शाहरुख खान विजय अग्निहोत्री के किरदार में नजर आए थे. विजय एक अमीर और बिगड़े हुए परिवार से ताल्लुक रखता है. उसकी मुलाकात एयर होस्टेस शिवानी (माधुरी दीक्षित) से होती है और वह उसे पसंद करने लगता है. लेकिन शिवानी उसके प्यार को स्वीकार नहीं करती. इसके बाद विजय का एकतरफा प्यार खतरनाक जुनून में बदल जाता है. वह शिवानी की जिंदगी बर्बाद करने पर उतर आता है. फिल्म में शाहरुख का किरदार दिखाता है कि किसी को पाने की जिद किस तरह किसी की जिंदगी तबाह कर सकती है.

फिल्म- चाहत
कहां देखें- नेटफ्लिक्स
निर्देशक- महेश भट्ट
इस फिल्म में शाहरुख खान रूप राठौड़ के किरदार में हैं, जो एक सिंगर है. वह पूजा (पूजा भट्ट) से प्यार करता है, लेकिन उसकी जिंदगी में रेशमा (राम्या कृष्णन) की एंट्री होती है. रेशमा रूप को पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती है. वह उसके सामने शादी की शर्त रख देती है और अपने प्यार को जुनून में बदल लेती है. ऐसे में रूप के सामने अपने प्यार और रेशमा की जिद के बीच फंसने की मुश्किल खड़ी हो जाती है. इस फिल्म में शाहरुख जुनूनी आशिक नहीं, बल्कि एकतरफा प्यार से परेशान शख्स के रूप में नजर आते हैं.

फिल्म- फैन
कहां देखें- नेटफ्लिक्स
निर्देशक- मनीष शर्मा
इस लिस्ट की सबसे अलग फिल्म ‘फैन’ है. इसमें शाहरुख खान ने डबल रोल निभाया है. वह सुपरस्टार आर्यन खन्ना और उसके जबरदस्त प्रशंसक गौरव चांदना के किरदार में नजर आते हैं. गौरव अपने पसंदीदा स्टार को भगवान की तरह मानता है. वह आर्यन से मिलने के लिए मुंबई तक पहुंच जाता है. लेकिन जब आर्यन उसे पहचानने से इनकार कर देता है तो गौरव का प्यार नफरत और बदले में बदल जाता है. इसके बाद वह अपने ही पसंदीदा स्टार की जिंदगी में मुश्किलें खड़ी करने लगता है. फिल्म दिखाती है कि किसी के प्रति दीवानगी जब हद पार कर जाती है, तो उसका अंजाम कितना खतरनाक हो सकता है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.First Published :

November 14, 2026, 16:14 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति