इस फील्डर के आगे फिजिक्स का नियम फेल, हवा में तैरते हुए लपका असंभव कैच
Last Updated:September 02, 2026, 11:20 IST
कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के 23वें मैच में बारबाडोस ट्राइडेंट्स के लिए क्विंटन डिकॉक में दमदार शतकीय पारी खेली. हालांकि, इसके बावजूद उनकी टीम को जीत नहीं मिल पाई. डिकॉक ने 57 गेंद में 11 चौके और 7 छक्के की मदद से 106 रन बनाए. डिकॉक नसीम शाह की गेंद पर नवीन बिडाइसी के हाथों लपके गए. नवीन बिडाइसी का ये कैच इतना शानदार था कि ये अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
नवीन बिडाइसी ने CPL में लपका गजब का कैच
नई दिल्ली: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के हर मैच में कुछ न कुछ अलग रोमांच देखने को मिल रहा है. ऐसा ही एक जबदस्त मुकाबला बारबाडोस ट्राइडेंट्स और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में क्विंटन डिकॉक बराबाडोस के लिए शतक लगाकर चर्चा में रहे, जबकि सेंट किट्स की तरफ से जॉनसन चार्ल्स ने 78 रनों की पारी खेल धूम मचाई, क्योंकि चार्ल्स की इस विस्फोट पारी से सेंट किट्स को जीत मिली, लेकिन इन सबके बीच 26 साल के नवीन बिडाइसी एक अलग वजह से छा गए.
सेंट किट्स के लिए नवीन पूरे मैच में सिर्फ 1 ओवर की गेंदबाजी की. बल्लेबाजी उनकी आई नहीं, लेकिन वह अपने जानदार फील्डिंग से .महफिल लूट गए. दरअसल, नवीन ने डिकॉक का एक हैरतअंगेज कैच लपका. ये कैच ऐसा था जिसे देख लोग कहेंगे कि इस प्लेयर ने फिजिक्स के नियम को भी फेल कर दिया. नवीन बाउंड्री के पास पहले तो लंबी दौड़ लगाई और फिर हवा में तैरते हुए कैच को लपका. खुद आउट होने वाले डिकॉक को भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ.
𝑨𝒊𝒓 𝑩𝒊𝒅𝒂𝒊𝒔𝒆𝒆 has landed at Warner!
निर्णायक साबित हुआ नवीन का कैच
बारबाडोस के खिलाफ नवीन ने क्विंटन डिकॉक का जो कैच लिया वह निर्णयाक साबित हुआ. इस कैच के कारण बारबाडोस की टीम 20 ओवर में 217 रन पर ही रुक गई. बराबाडोस के लिए डिकॉक के अलावा जैकरी कार्टर ने भी 36 गेंद में 7 छक्के और 1 चौके की मदद से 57 रन बनाए. इसके अलावा शेरफेन रदरफोर्ड 26 और कप्तान क्रिस ग्रीन ने 16 रन बनाए.
इस स्कोर के जवाब में सेंट किट्स की तरफ से जॉनसन चार्ल्स ने 45 गेंद में 7 छक्के और 6 चौके की मदद से 78 रन बनाए, जबकि दासुन शनाका ने भी 36 रनों का योगदान दिया. वहीं, कायल मेयर्स ने 29 रन और आंद्रे फ्लेचर ने 22 रनों की पारी पारी खेली, जबकि कप्तान जेसन होल्डर और वानिंदु हसरंगा ने भी 18-18 रन बनाए, जिससे सेंट किट्स ने 5 गेंद रहते 4 विकेट पर 220 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
September 02, 2026, 11:20 IST










