Last Updated:November 14, 2026, 17:05 IST
‘मिर्जापुर’ के कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी का किरदार बाहर से जितना ताकतवर दिखता है, अंदर से उतना ही असुरक्षित है. अब एक्टर ने अपने इस चर्चित किरदार की एक ऐसी कमजोरी बताई है, जो शायद ही दर्शकों ने गौर की हो. पंकज का कहना है कि सत्ता की कुर्सी पर बैठा इंसान ही सबसे ज्यादा असुरक्षित होता है. आखिर क्यों कालीन भैया को हर वक्त अपनी ताकत और रुतबा खोने का डर सताता है?
नई दिल्ली. वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में कालीन भैया का किरदार निभाकर पंकज त्रिपाठी ने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है. उनका यह किरदार बाहर से जितना ताकतवर और खतरनाक नजर आता है, अंदर से उतना ही असुरक्षित भी है. अब खुद पंकज त्रिपाठी ने कालीन भैया की इसी कमजोरी पर खुलकर बात की है. अभिनेता का मानना है कि सत्ता और ताकत के खेल में जो इंसान सबसे ऊपर बैठा होता है, उसके मन में भी अपनी कुर्सी छिनने का डर बना रहता है.
पंकज त्रिपाठी से जब पूछा गया कि क्या कालीन भैया का ताकत, डर और दूसरों पर कंट्रोल बनाए रखने का जुनून कहीं न कहीं अपनी अहमियत खोने की चिंता से जुड़ा है, तो उन्होंने इस बात से सहमति जताई. इस पर उन्होंने कहा, ‘हां, सत्ता के खेल में हमेशा एक समस्या रहती है. जो इंसान सत्ता पर बैठा होता है, वही असुरक्षित महसूस करता है.
पंकज की इस बात से कालीन भैया के किरदार को समझने का एक नया नजरिया मिलता है. आमतौर पर लोग ताकतवर इंसान को देखकर यही सोचते हैं कि उसके पास सब कुछ है और उसे किसी बात का डर नहीं होगा. लेकिन कालीन भैया जैसे किरदार की कहानी बताती है कि ताकत जितनी बढ़ती है, उसे बचाए रखने की चिंता भी उतनी ही बढ़ जाती है. यही वजह है कि वह हर हाल में अपना दबदबा बनाए रखना चाहते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
‘मिर्जापुर’ की लोकप्रियता को देखते हुए अब इस कहानी को फिल्म के रूप में भी दर्शकों के सामने लाया जा रहा है. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है. फिल्म को Amazon MGM Studios ने Excel Entertainment के साथ मिलकर पेश किया है.
इसके निर्माता रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर हैं, जबकि कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी ने इसे को-प्रोड्यूस किया है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर कालीन भैया के अंदाज में नजर आएंगे. उनके साथ अली फजल, दिव्येंदु, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर और हर्षिता गौर जैसे पुराने कलाकार भी अपनी भूमिकाओं में लौट रहे हैं.
वहीं, जितेंद्र कुमार और रवि किशन जैसे नए चेहरे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी.पंकज त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत में कई फिल्मों में छोटे-छोटे किरदार निभाए.
‘ओमकारा’ और ‘अग्निपथ’ जैसी फिल्मों में काम करने के बाद अनुराग कश्यप की ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से उन्हें खास पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने ‘फुकरे’, ‘मसान’, ‘बरेली की बर्फी’, ‘स्त्री’, ‘लूडो’ और ’83’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का दम दिखाया.
बता दें कि फिल्मों के अलावा ओटीटी की दुनिया में भी पंकज ने खूब नाम कमाया. ‘मिर्जापुर’ और ‘क्रिमिनल जस्टिस’ जैसी सीरीज ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई. वहीं, ‘न्यूटन’ और ‘मिमी’ में शानदार अभिनय के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया. इसके अलावा वह ‘ओएमजी 2’ और ‘स्त्री 2’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं.
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंडियादेखें.First Published :
November 14, 2026, 17:05 IST










