सैफ अली खान ने शेयर की पुरानी यादें, पोस्ट पर फिदा हुईं करीना कपूर, 1 कमेंट से मचाया तहलका

Last Updated:November 14, 2026, 16:20 IST

सैफ अली खान इन दिनों अपनी एक पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म ‘लाल कप्तान’ की शूटिंग के दौरान की फोटोज शेयर की हैं. ये उनकी राजस्थान की शूटिंग के दौरान की फोटोज हैं, जिन्हें एक्टर ने अपने फैंस के साथ शेयर किया है. लेकिन उनकी इस पोस्ट से ज्यादा चर्चा पोस्ट पर करीना कपूर के कमेंट की हो रही है.

ख़बरें फटाफट

फोटो शेयर याद की पुरानी यादें (फोटो साभार:instagram@saifalikhanpataudi)

नई दिल्ली. बॉलीवुड के जाने माने एक्टर सैफ अली खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं. अब एक्टर ने उनकी राजस्थान की कुछ फोटोज शेयर की हैं. ये फोटो उनकी साल 2019 में आई उनकी फिल्म ‘लाल कप्तान’ की शूटिंग के दौरान की हैं. सैफ ने इन फोटोज के जरिए राजस्थान में बिताए खूबसूरत पलों और फिल्म की शूटिंग से जुड़ी यादों को फैंस के साथ शेयर किया है. लेकिन उनकी इस पोस्ट से ज्यादा चर्चा पत्नी करीना कपूर खान के कमेंट की हो रही है.

सैफ अली खान हाल ही में इंस्टाग्राम पर आए हैं. एक्टर ने इसी साल 12 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है. इससे पहले वह लंबे समय तक सोशल मीडिया से दूर रहे थे. अपने पहले पोस्ट में उन्होंने पटौदी लाइब्रेरी की फोटो शेयर की थीं, जहां वह किताबें पढ़ते और उनके साथ पोज देते नजर आए थे.लेकिन अब उनकी लेटेस्ट पोस्ट भी चर्चा में हैं.

राजस्थान की सड़कों पर घूमते शेयर की फोटोज

सैफ अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर आते ही फैंस को एंटरटेन करना शुरू कर दिया है. इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी करीना कपूर को फॉलो किया था. अब वह धीरे-धीरे अपनी जिंदगी से जुड़े खास पल, पुरानी यादें और अपनी पसंद की चीजें फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई फोटोज शेयर की है. इनमें राजस्थान की खूबसूरत सड़कें, शानदार नजारे, पुराने किले और ऐतिहासिक जगहें देखने को मिल रही हैं. एक फोटो में सैफ सड़क किनारे बने एक मील के पत्थर के पास पोज देते नजर आए, जिस पर जयपुर की दूरी 166 किलोमीटर लिखी हुई थी. वहीं, दूसरी में करीना कपूर गुलाबी बोगनवेलिया फूलों के नीचे खड़ी नजर आ रही हैं.

सैफ ने लिखी दिल की बात
(फोटो साभार:instagram@saifalikhanpataudi)

सैफ ने फिल्म को लेकर भी की बात

इन फोटोज के साथ सैफ ने बताया कि ‘लाल कप्तान’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने राजस्थान में बहुत अच्छा वक्त बिताया था. उन्होंने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा कि यह सफर बेहतरीन म्यूजिक, खूबसूरत हाईवे और शानदार लोकेशन से भरा था. फिल्म बनाना उनके लिए किसी बड़े रोमांच से कम नहीं था. हालांकि, फिल्म उम्मीद के मुताबिक सफल नहीं हो पाई, लेकिन इससे जुड़ा सफर उनके लिए बेहद यादगार रहा.

बता दें कि सैफ अली खान की इसी पोस्ट पर करीना कपूर ने भी कमेंट किया है. अपने कमेंट में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘आखिरकार तुम अपनी फेवरेट फोटोज पोस्ट कर पा रहे हो.’ इसके बाद करीना ने सैफ के इंस्टाग्राम अकाउंट की तारीफ करते हुए लिखा, ‘तुम्हारा अकाउंट इंस्टाग्राम पर सबसे अच्छा है सैफू.’ये देख सैफ ने भी रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘क्या बात है! सच में? बहुत-बहुत शुक्रिया.’

About the Author

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

November 14, 2026, 16:20 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति