हत्या के मामले में 300 दिन तक क्यों नहीं लिखी FIR? कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

Last Updated:October 19, 2026, 15:50 IST

Kanpur Latest News: कानपुर में एक सेल्स मैनेजर की मौत के मामले में FIR दर्ज कराने के लिए पिता को करीब 10 महीने तक थाने के चक्कर लगाने पड़े. आरोप है कि बिठूर पुलिस ने उनकी शिकायत पर सुनवाई नहीं की, जिसके बाद उन्हें अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा. अब कोर्ट के आदेश पर डायल 112 के एक सिपाही समेत 11 लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या के आरोप में FIR दर्ज की गई है.

300 दिन तक पिता थाने के चक्कर काटता रहा, लेकिन खाकी-खाकी हो बचाती रही.

कानपुर: यूपी के कानपुर में एक सेल्स मैनेजर की हत्या और अपहरण के मामले में करीब 10 महीने बाद FIR दर्ज हुई है. मृतक के पिता का आरोप है कि वह कई बार बिठूर थाने के चक्कर लगाते रहे, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं किया. आखिरकार उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया. कोर्ट के आदेश के बाद अब डायल 112 में तैनात एक सिपाही समेत 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के लोधर गांव के रहने वाले विनोद कुमार सक्सेना के बेटे राहुल सक्सेना अहमदाबाद की एक डिस्पोजल कंपनी में सेल्स मैनेजर थे. राहुल का शव 4 दिसंबर 2025 को शिकोहाबाद में रेलवे ट्रैक के पास मिला था. अब इस मामले में उनके पिता की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद बिठूर थाने में FIR दर्ज की गई है. मृतक के पिता की ओर से अधिवक्ता आनंद कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) कानपुर की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था. अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया.

सिपाही समेत 11 लोगों पर आरोप
FIR में कल्याणपुर क्षेत्र में डायल 112 पर तैनात सिपाही राहुल कुमार पर आरोप लगाया गया है कि वह 1 दिसंबर 2025 को महाकाल के दर्शन कराने का बहाना बनाकर राहुल सक्सेना को घर से ले गया था. शिकायत के मुताबिक, इसके बाद शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के कटौरा बुजुर्ग के पास चलती ट्रेन से धक्का देकर उन्हें नीचे फेंक दिया गया. मृतक के पिता ने राहुल की पत्नी नेहा देवी, साढ़ू संदीप श्रीवास्तव, दोनों सालों सूरज और चेतन, सास सीता और ससुर शिवानंद समेत अन्य लोगों पर हत्या की साजिश में शामिल होने की आशंका जताई है. शिकायत में घर आकर धमकी देने और मारपीट करने के आरोप भी लगाए गए हैं. मामले में पांच अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है.

10 महीने तक थाने के चक्कर लगाने का आरोप
मृतक के पिता का आरोप है कि बेटे की मौत के बाद वह कार्रवाई की मांग लेकर कई बार बिठूर थाने पहुंचे, लेकिन उनकी शिकायत पर FIR दर्ज नहीं हुई. इसके बाद उन्होंने अदालत का रुख किया. करीब 300 दिन बाद न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज होने से पुलिस की शुरुआती कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं.

पुलिस ने क्या कहा?
बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज के मुताबिक, मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई करते हुए जांच कर रही है.

About the Author

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ेंLocation :

Kanpur,Kanpur Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

October 19, 2026, 15:50 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति