फ्लाइट में ऐसा क्या हुआ कि थर-थर कांपने लगीं शहनाज गिल? ‘वाहेगुरू’ का करने लगीं जाप

Last Updated:September 16, 2026, 12:37 IST

शहनाज गिल का फ्लाइट में डरने का वीडियो वायरल हुआ, भाई शहबाज ने शेयर किया. फैंस ने कमेंट्स किए. वह गिप्पी ग्रेवाल के साथ फिल्म ‘कौर सिंह vs कौर 2’ में नजर आईं.

पंजाबी एक्टर और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट शहनाज गिल का एक डरने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल उन्हें फ्लाइट में बहुत डर लगता है. इस डर को इस बार उनके भाई शहबाज ने कैप्चर किया और उनके सभी फैंस को दिखाया, जिसे देख हर कोई चौंक गया. वीडियो देखने के बाद शहनाज गिल के फैंस भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.

शहनाज गिल को जब डर लगा तो उन्हें वाहेगुरु और गणपति बप्पा याद आने लगे. वह लगातार भगवान का नाम लेती रही और कहने लगीं कि बड़ी मुश्किल से बचे शुक्र हम सही सलामत लैंड कर पाए.. इस वीडियो को उनके भाई शहबाज बादेशाह ने मंगलवार को शेयर किया.

फैंस क्या बोले
शहनाज गिल के फैंस उन्हें कमेंट बॉक्स में समझाने लगे. कुछ फैंस बोले कि वीडियो देखकर तो वह भी डरने लगे. वहीं कुछ ने कहा कि शुक्र है कि आप ठीक हैं. वहीं कुछ फैंस ने कहा कि शहनाज अपना ध्यान रखा करो.

View this post on Instagram

शहनाज गिल की लेटेस्ट फिल्म
आजकल शहनाज कौर सिंह vs कौर 2 के चलते चर्चा में हैं. वह गिप्पी ग्रेवाल के साथ इस पंजाबी फिल्म में नजर आईं. ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. हाल में ही उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था कि कैसे लोग उनकी फिल्म को पसंद कर रहे हैं.

शहनाज गिल का सफर
शहनाज गिल को फेम मिला बिग बॉस से. शो में उनकी सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को खूब पसंद किया गया. इस शो के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. आज के समय में वह बतौर एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर काम कर रही हैं. वह सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का हिस्सा भी थीं तो इसके अलावा थैंक्यू फॉर कमिंग जैसी फिल्म में भी नजर आईं.

About the Author

VarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ेंFirst Published :

September 16, 2026, 12:37 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति