Last Updated:August 26, 2026, 10:41 IST
सुल्तानपुर के ऐतिहासिक घंटाघर का 34 लाख रुपये से होगा जीर्णोद्धार. घंटाघर में लगी पुरानी घड़ियों को हटाकर उनकी जगह चार नई डिजिटल घड़ियां लगाई जाएंगी. इसके साथ ही भवन की आवश्यक मरम्मत और जीर्णोद्धार का काम भी कराया जाएगा. आधुनिक सुविधाओं के साथ घंटाघर को आकर्षक स्वरूप देने की योजना है. गुरुवार को लखनऊ से आए अभियंता, तकनीकी विशेषज्ञ और विद्युतकर्मियों के दल ने घंटाघर का निरीक्षण कर प्रस्तावित कार्यों का जायजा लिया.
ख़बरें फटाफट
सुल्तानपुरः यह जिला ना सिर्फ मध्यकालीन इतिहास के लिए जाना जाता है, बल्कि आधुनिक इतिहास में भी सुल्तानपुर में ब्रिटिशकालीन इमारतें बनी जो पहचान बताने में काफी साबित होती हैं. ऐसा ही सुल्तानपुर के बीच है घंटाघर, जिसे लाल पत्थर से बनाया गया था. इस घंटाघर की जर्जर अवस्था को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने अहम कदम उठाया है. अब सुल्तानपुर के इस प्रमुख घंटाघर की तस्वीर लगभग 34 लाख रुपए से बदल दी जाएगी. इसके तहत पारंपरिक घड़ी को हटाकर अब डिजिटल घड़ी लगाई जाएगी और अन्य सौंदर्यीकरण का भी काम किया जाएगा.
लंबे समय बाद बदलेगी घंटाघर की तस्वीर
शहर के ऐतिहासिक चौक घंटाघर का जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा. नगर पालिका ने इसके सुंदरीकरण, मरम्मत और जीर्णोद्धार के लिए करीब 34 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया है. लंबे समय से मरम्मत की जरूरत महसूस कर रहे घंटाघर को अब आधुनिक रूप देने की तैयारी शुरू हो गई है. नगर पालिका ने कार्य को 20 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है, ताकि दुर्गा पूजा महोत्सव और आगामी त्योहारों से पहले शहर के प्रमुख स्थल की तस्वीर बदल सके.
पुरानी घड़ियों की जगह लगेंगी डिजिटल घड़ियां
घंटाघर में लगी पुरानी घड़ियों को हटाकर उनकी जगह चार नई डिजिटल घड़ियां लगाई जाएंगी. इसके साथ ही भवन की आवश्यक मरम्मत और जीर्णोद्धार का काम भी कराया जाएगा. आधुनिक सुविधाओं के साथ घंटाघर को आकर्षक स्वरूप देने की योजना है. गुरुवार को लखनऊ से आए अभियंता, तकनीकी विशेषज्ञ और विद्युतकर्मियों के दल ने घंटाघर का निरीक्षण कर प्रस्तावित कार्यों का जायजा लिया.
2007-08 के बाद फिर शुरू हुआ काम
नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने बताया कि घंटाघर का पिछला सुंदरीकरण वर्ष 2007-08 में कराया गया था. इसके बाद लंबे समय से भवन की मरम्मत और घड़ियों को बदलने की आवश्यकता थी. अब पालिका ने इसे प्राथमिकता देते हुए कार्य शुरू कराया है. पालिकाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि दुर्गा पूजा महोत्सव और अन्य त्योहारों से पहले सभी काम निर्धारित समय सीमा में पूरा कर लिए जाएं.
रंग बदलती फसाद लाइट से जगमगाएगा घंटाघर
घंटाघर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आधुनिक फसाद लाइट लगाई जाएगी. अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि यह लाइट कुछ ही सेकंड में अपना रंग बदल सकती है, जिससे रात में घंटाघर का स्वरूप बेहद आकर्षक दिखाई देगा. इसी तरह की आधुनिक रोशनी संसद भवन, सिग्नेचर ब्रिज और कोलकाता के हावड़ा ब्रिज पर भी लगाई गई है. ऐसे में शहर का ऐतिहासिक घंटाघर भी आने वाले दिनों में आधुनिक रोशनी से जगमगाता नजर आएगा.
About the Author
Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…
और पढ़ेंLocation :
Sultanpur,Sultanpur,Uttar Pradesh
First Published :
August 26, 2026, 10:41 IST









