जुबां पर ‘जन गण मन’ और भारतीय फैन के कंधे पर हाथ, PAK फैन का वीडियो छाया

होमखेलक्रिकेट

जुबां पर ‘जन गण मन’ और भारतीय फैन के कंधे पर हाथ, PAK फैन का वीडियो छाया

Last Updated:September 06, 2026, 18:26 IST

Pakistani Fan Sings Indian national anthem: हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम ने एशिया कप के मुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से धूल चटाई. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मुकाबले का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी फैन भारत का राष्ट्रगान जाता नजर आ रहा है.

पाकिस्तान फैन का वीडियो हुआ वायरल.

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान की टीमें जब भी क्रिकेट के मैदान पर आमनेस-सामने होती हैं, सोशल मीडिया पर मैच के कई मोमेंट्स वायरल हो जाते हैं. कभी-कभी खिलाड़ियों के बीच नोकझोंक देखने को मिलती है तो कई बार स्टैंड्स में बैठे फैंस अनोखे अंदाज में नजर आते हैं. अब एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जो हर किसी का दिल जीत रहा है. दरअसल, ये वीडियो बीते दिन दुबई इंटरनेशनल में खेले गए भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच एशिया कप मैच का है. वीडियो में एक पाकिस्तानी फैन को भारत का राष्ट्रगान गाते हुए देखा जा सकता है.

वीडियो मैच शुरू होने से पहले का है, जब दोनों टीमों के खिलाड़ी राष्ट्रगान के लिए मैदान में आते हैं. इसी दौरान जब भारत का राष्ट्रगान होता है तो स्टैंड्स में हरी जर्सी पहने एक पाकिस्तानी फैन जन गण मन गाते नजर आए. दिल छूने वाला मोमेंट ये था कि पाकिस्तानी फैन ने पास में ही खड़े एक भारतीय फैन के कंधे पर हाथ रखा और साथ में राष्टगान गाया. खेल भावना के इस अद्भुत नजारे को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है.

View this post on Instagram

दरअसल, वीडियो में पाकिस्तानी फैन अरशद मुहम्मद हनीफ हैं, जो क्रिकेट प्रेमियों के बीच काफी फेमस हैं. पहले भी उनके खेल भावना को दर्शाते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. अरशद कई बार भारतीय टीम को भी खुलकर सपोर्ट करते दिखे हैं. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में जब भारत ने इसी साल टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती थी तो अरशद ने केक काटकर इसका जश्न मनाया था.

बेटियों ने पाकिस्तान को दी पटखनी
मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से हराया. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान से मिले 56 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने आसानी से 3 विकेट खोकर 8.4 ओवर में हासिल किय. भारतीय स्पिन गेंदबाजों का प्रदर्शन लाजवाब रहा, जिससे पाकिस्तान की टीम अपने सबसे छोटे टोटल पर सिमट गई. श्री चरणी ने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 7 रन देकर 3 विकेट चटकाए. वहीं, प्रेमा रावत ने 9 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि दीप्ति शर्मा 3.1 ओवर के स्पेल में महज 5 रन देकर दो पाकिस्तानी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. शेफाली वर्मा ने भी एक विकेट चटकाया.

About the Author

Shivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 06, 2026, 18:26 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति